{"_id":"642fded0d63d37b6f209cd24","slug":"devotee-offered-11-kg-silver-jaladhari-to-angareshwar-mahadev-on-fulfillment-of-his-wish-2023-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"आस्था: मनोकामना पूर्ण होने पर भक्त ने अंगारेश्वर महादेव को दिया गुप्त दान, 11 किलो चांदी की जलाधारी की अर्पित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आस्था: मनोकामना पूर्ण होने पर भक्त ने अंगारेश्वर महादेव को दिया गुप्त दान, 11 किलो चांदी की जलाधारी की अर्पित
Fri, 07 Apr 2023 02:43 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Fri, 07 Apr 2023 02:43 PM IST
सार
धर्म नगरी उज्जैन के प्रसिद्ध अंगारेश्वर महादेव मंदिर में एक भक्त ने मनोकामना पूरी होने पर महादेव को 11 किलो चांदी का जलाधारी गुप्त दान में दी है।
विज्ञापन
अंगारेश्वर महादेव को श्रद्धालु ने अर्पित की चांदी का जलाधारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उज्जैन के शिप्रा तट पर स्थित श्री अंगारेश्वर महादेव को एक भक्त ने मनोकामना पूर्ण होने पर 11 किलो चांदी की जलाधारी गुप्त दान में दी है, जिसे श्री अंगारेश्वर महादेव की जलाधारी पर लगाया गया है। जानकारी देते हुए अंगारेश्वर महादेव के पुजारी पंडित मनीष उपाध्याय और पंडित रोहित उपाध्याय ने बताया कि अंगारेश्वर महादेव मंगल के देवता हैं और मंगल को शांत करने के लिए ठंडी वस्तुएं ही भगवान को अर्पित की जाती हैं। इसलिए भात पूजा भी की जाती है। चांदी की तासीर भी ठंडी होती है इसलिए श्रद्धालु द्वारा चांदी की जलाधारी अर्पित की गई है। ये जलाधारी किसने भगवान को दान की है यह जानकारी नहीं पंडितों के अलावा किसी को नहीं है क्योंकि श्रद्धालु द्वारा यह गुप्त भेंट की गई है।
संकटों को दूर करते हैं श्री अंगारेश्वर महादेव
कहा जाता है कि श्री अंगारेश्वर महादेव मंदिर 84 महादेव मंदिरों में से एक हैं, जो कि अतिप्राचीन एवं सिद्ध शिवलिंग है। मंदिर में वैसे तो प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचते हैं लेकिन प्रति मंगलवार को मंदिर में मंगल ग्रह की शांति, विवाह में आ रही अड़चन, भूमि और धन की कामना को लेकर हजारों श्रद्धालु भगवान का विशेष पूजन-अर्चन करने पहुंचते हैं। श्री अंगारेश्वर महादेव भक्तों के संकटों को पल भर में ही दूर कर देते हैं।