{"_id":"6790c03ee6a33798d904c569","slug":"despite-the-action-youth-are-not-agreeing-despite-the-ban-reels-are-being-made-in-mahakal-temple-priests-and-officials-are-angry-ujjain-news-c-1-1-noi1228-2547229-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: कार्रवाई के बाद भी नहीं मान रहे युवा, दुस्साहस दिखाकर महाकाल मंदिर में अब भी बनाई जा रही रील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: कार्रवाई के बाद भी नहीं मान रहे युवा, दुस्साहस दिखाकर महाकाल मंदिर में अब भी बनाई जा रही रील
Wed, 22 Jan 2025 04:04 PM IST
उज्जैन ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: उज्जैन ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2025 04:04 PM IST
विज्ञापन
प्रतिबंध के बावजूद भी महाकाल मंदिर में बनाई जा रही रील
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति के कड़े निर्देशों के बावजूद भी फिल्मी गानों पर रील बनाने का सिलसिला खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। महाकाल लोक और महाकाल मंदिर में दर्शन करने आने वाले श्रद्धालु यहां दर्शन तो करते हैं, लेकिन इसके बाद फिल्मी गानों पर रील बनाकर वायरल करते हैं जिससे मंदिर की प्रतिष्ठा खराब हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को यहां रील ना बनाने की कई बार हिदायत दे चुकी है, लेकिन उसके बावजूद श्रद्धालु नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। लगभग नौ माह पहले तो कुछ युवतियां मंदिर परिसर में रील बना रही थीं। तभी ड्यूटी पर तैनात महिला सुरक्षा गार्ड ने उन्हें प्रतिबंधित क्षेत्र में वीडियो रील बनाने से मना किया तो वह विवाद करने लगीं और देखते ही देखते चार-पांच लड़कियों-युवतियों ने तीनों महिला सुरक्षा गार्ड से मारपीट शुरू कर दी। महाकाल थाना पुलिस ने मारपीट करने वाली नागदा निवासी युवतियों के खिलाफ धारा 323, 294, 506 और 34 के तहत प्रकरण दर्ज किया था लेकिन इस कार्रवाई के बावजूद भी श्रद्धालु मानने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
इन गानों पर रील हो रही वायरल
दरअसल एक युवती ने ये दिल तो प्यार मांगे है, सच्चा दिलदार मांगे है... गाने पर रील बनाकर इंस्टाग्राम पर डाला था। रील में युवती सच्चा दिलदार मांगे है लाइन पर भगवान शिव की प्रतिमा की ओर इशारा कर रही है। इसी तरह दूसरा वीडियो महाकाल मंदिर परिसर का है। इसमें एक अन्य युवती ने भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। युवती ने फिल्मी गाने पर वीडियो डाला है जिसमें परिसर में थिरकती हुई दिखाई दे रही है।
यह धार्मिक स्थल है कोई पर्यटक स्थल नही- महेश पुजारी
मंदिर पुजारी महेश शर्मा ने बताया कि ऐसे वीडियो बनाना उचित नहीं है। इससे पहले भी महाकाल मंदिर समिति रील बनाने वाली महिला और युवतियों पर कार्रवाई कर चुकी है। इसके बाद भी मंदिर की मर्यादा का पालन नहीं किया जाता है। ऐसे लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए। पं. महेश शर्मा ने कहा कि महाकाल लोक को लोगों ने पर्यटक स्थल समझ लिया है। जिस तरह से युवक-युवती अमर्यादित आचरण कर रहे हैं वो बिल्कुल गलत है। मंदिर के सुरक्षाकर्मियों को गहन जांच करनी चाहिए साथ ही ऐसे वीडियो बनाने वालों पर निगरानी करनी चाहिए।
सख्ती से होगी मोबाइल की चेकिंग - सहायक प्रशासक
महाकाल मंदिर के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने बताया कि मोबाइल प्रतिबंध के बाद प्रवेश द्वार पर मोबाइल रखने की सुविधा दी गई है। इसके बाद भी कई भक्त मोबाइल लेकर मंदिर में प्रवेश कर जाते हैं। आगे अभी और सख्ती से चेकिंग करने के निर्देश दिए हैं।

मंदिर परिसर में बन रही रील

सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल

पंडित महेश शर्मा
