{"_id":"6a487851ff5499614d0cc016","slug":"cow-head-found-in-ujjain-well-vhp-warns-protest-ujjain-news-c-1-1-noi1228-4465382-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain: कुएं में गौवंश के कटे मिले अवशेष, हिंदू संगठनों ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain: कुएं में गौवंश के कटे मिले अवशेष, हिंदू संगठनों ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी; जांच में जुटी पुलिस
Sat, 04 Jul 2026 09:57 AM IST
उज्जैन ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: उज्जैन ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 09:57 AM IST
सार
उज्जैन जिले के उन्हेल में एक कुएं से गौवंश का कटा हुआ सिर मिलने के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा जांच शुरू कर दी। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
गौवंश के अवशेष मिलने से इलाके में तनाव का माहौल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उज्जैन के उन्हेल में गौवंश का कटा हुआ सिर मिलने से पूरे इलाके में तनाव फैल गया है। बैजनाथ खेड़ी रोड के पास एक कुएं में सिर पड़ा मिलने के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। वीएचपी ने चेतावनी दी है कि अगर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
बता दें कि बैजनाथ खेड़ी रोड के पास एक कुएं में गौवंश का सिर पड़ा मिला। सूचना मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। लोगों में गुस्सा और आक्रोश साफ दिख रहा था। सूचना मिलते ही उन्हेल पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कुएं से अवशेष कब्जे में लिए और फॉरेंसिक टीम के साथ मिलकर साक्ष्य जुटाए। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि आरोपी तक पहुंचा जा सके।
चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा- वीएचपी
घटना की खबर फैलते ही विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे। वीएचपी के पदाधिकारियों ने इसे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली घटना बताया और प्रशासन से तुरंत कार्रवाई की मांग की। वैसे वीएचपी ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द खुलासा नहीं हुआ तो चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Indore News: प्राइवेट सेक्टर के पैकेज छोड़कर पास की सरकारी परीक्षा, अब तक नहीं मिला नियुक्ति पत्र; विरोध शुरू
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले को गंभीरता से लिया गया है। हर पहलू पर जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।
'जल्द गौ माता के हत्यारों को पकड़ा जाए'
जितेंद्र पांचाल, (जिला मंत्री, विश्व हिंदू परिषद) ने कहा कि प्रशासन को चाहिए जल्द से जल्द गौ माता के हत्यारों को पकड़ा जाए एवं कठोर दंड दिया जाए। मामले का जल्दी खुलासा नहीं किया जाता है तो हिंदू समाज उग्र आंदोलन करेगा।