फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   man who had made a reel against police suddenly committed suicide hanging himself morning

Ujjain News: जिसने बनाई थी पुलिस के खिलाफ रील अब फांसी लगाकर दे दी जान, परिजनों ने किया चक्काजाम; लगाए ये आरोप

Wed, 08 Oct 2025 01:37 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Wed, 08 Oct 2025 01:37 PM IST
सार

उज्जैन में अभिषेक चौहान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर दी। परिजन का आरोप है कि पुलिस ने रुपए वसूलने और प्रताड़ना करने के कारण युवक ने यह कदम उठाया। शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया गया। पुलिस मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़ रही है, जबकि परिजन दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। 

विज्ञापन
man who had made a reel against police suddenly committed suicide hanging himself morning
चक्काजाम के दौरान पुलिस बल तैनात रहा। इनसेट में अभिषक चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुधवार सुबह उज्जैन में उस समय बवाल मच गया, जब चिमनगंज थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने अचानक फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। युवक के जान

विज्ञापन

देने पर बवाल इसीलिए मचा क्योंकि यह वही युवक था जिसने दो दिनों पहले पुलिस के खिलाफ एक रील बनाई थी। युवक द्वारा आत्महत्या करने पर परिजनों ने उसका शव आगर रोड पर रखकर विरोध जताया और पुलिस पर भी कई आरोप लगा दिए।
विज्ञापन

बता दें कि मंगलवार सुबह सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें दो युवक पुलिस को गालियां देने के साथ ही कई प्रकार के डायलॉग देते नजर आ रहे थे। वायरल हो रही रील को पुलिस ने तुरंत संज्ञान में लेते हुए दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया था। इन युवकों में विराट नगर निवासी अभिषेक चौहान उम्र 19 वर्ष और विक्की राठौड़ शामिल थे। जिन्होंने पुलिस द्वारा समझाइश देने पर अपनी गलती मान ली थी और माफी मांगने के साथ ही अन्य लोगों से भी यह अपील की थी कि कोई भी इस तरह की रील ना बनाए। मंगलवार शाम को दोनों युवकों को न्यायालय में पेश किया गया था, जहां माननीय न्यायालय ने उन्हें जमानत पर भी छोड़ दिया था, लेकिन बुधवार सुबह बवाल उस समय मचा, जब अभिषेक चौहान पिता गोवर्धन चौहान ने अपने ही घर पर फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- कफ सिरप कांड: तीन और मासूमों की गई जान, MP में अब तक 20 बच्चों की मौत; 'कोल्ड्रिफ' के मालिक को होंगे गिरफ्तार


परिजनों ने लगाए रुपए मांगने के आरोप
मृतक अभिषेक चौहान के पिता गोवर्धन लाल चौहान ने आरोप लगाते हुए कहा कि जमानत के बवजूद भी मेरे बेटे के साथ लगातार रुपयों की मांग पूरी न करने पर मारपीट की जा रही थी। मैंने अपने खाते से 40000 निकाले और यह राशि पुलिस को भी दी थी, लेकिन इसके बावजूद भी प्रताड़ना बंद नहीं हुई और मेरे बेटे को इतना धमकाया गया कि उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। परिजनों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

आक्रोशित परिवार ने शव सड़क पर रखकर किया प्रदर्शन
आपत्तिजनक वीडियो बनाने पर अभिषेक और विक्की नामक दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। परिजनों का आरोप है कि दोनों को पुलिस ने जमकर पीटा और 40 हज़ार रुपए भी वसूले। इस मामले में पुलिस की हमदर्दी कहीं भी नजर नहीं आई, क्योंकि पैसे लेने के बावजूद भी उन्होंने दोनों युवकों को इतना डराया कि इसमें से अभिषेक चौहान ने पुलिस से बचने के लिए आत्मघाती कदम तक उठा लिया। परिजनों ने दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर आगर रोड पर शव रखकर प्रदर्शन किया।

ये भी पढ़ें- 'दीदी ने रोकी कथा, दादा के आने पर जाएंगे', बंगाल जाने पर बोले बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री

प्रेम प्रसंग से जोड़ा जा रहा पूरा मामला
अभिषेक चौहान द्वारा की गई आत्महत्या के इस मामले में भले ही मृतक के परिजन पुलिस पर गंभीर आरोप लगाकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हों, लेकिन पुलिस इस मामले को प्रेम प्रसंग के कारण मौत होना बता रही है। सोर्स का कहना है कि अभिषेक चौहान द्वारा की गई आत्महत्या के मामले मे पुलिस प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या करने की बात कह रही है। वैसे इस मामले में अभी किसी भी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के कोई बयान नहीं आए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed