फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Baba Bageshwar: 'दीदी ने रोकी कथा, दादा के आने पर जाएंगे', बंगाल जाने पर बोले बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री

Wed, 08 Oct 2025 10:37 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 08 Oct 2025 10:37 AM IST
सार

बाबा बागेश्वर ने कहा कि वे बंगाल में कथा करने नहीं जा रहे क्योंकि ‘दीदी’ ने अनुमति नहीं दी। उन्होंने कहा कि वे राजनीति नहीं, सनातन और हिंदुत्व के पक्ष में हैं। बंगाल में 10 से 12 अक्टूबर की प्रस्तावित कथा प्रशासनिक अनुमति और बारिश के कारण स्थगित कर दी गई।

विज्ञापन
Baba Bageshwar Statement On Not Getting Permission For Katha in West Bengal Details in Hindi
बाबा बागेश्वर ने बंगाल में कथा नहीं कर पाने पर प्रतिक्रिया दी है। - फोटो : अमर उजाला
छतरपुर के बाबा बागेश्वर बंगाल में कथा करने नहीं जा रह हैं। इस पर उन्होंने बयान भी दिया है, जो सियासी गलियारों में चर्चित हो रहा है। इसके कई मायने निकाले जाने लगे हैं।


बता दें कि रायपुर के अवधपुरी मैदान, श्रीनगर रोड गुढ़ियारी में 4 से 8 सितंबर तक चल रही श्री हनुमत कथा के दौरान बागेश्वर धाम सरकार (बागेश्वर बाबा) ने अपने प्रवचन में धर्म और सनातन पर बात रखी। बाबा ने कहा कि घंटी बजाना, पूजा करना और तिलक लगाना ही धर्म नहीं है, बल्कि अधर्म के खिलाफ आवाज उठाना भी धर्म है।



ये भी पढ़ें- आखिर क्या हुआ ऐसा कि मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव को मांगना पड़ी संतों से माफी, जानें पूरा मामला

बागेश्वर बाबा ने अपने प्रवचन में कहा कि हमारे पीछे पूरे भारत देश भर के विधर्मी लगे रहे हैं और आज भी लगे हैं। रोज़ तरह-तरह की बयानबाजी करते हैं, वीडियो बनाते हैं, पुतले जलाते हैं, लेकिन हमारा प्रण पक्का है—जब तक तन में प्राण रहेंगे, हिंदू होकर हिंदुत्व के लिए जिएंगे।

 
Baba Bageshwar Statement On Not Getting Permission For Katha in West Bengal Details in Hindi
बाबा बागेश्वर ने कहा कि हम राजनीति में किसी के पक्ष या विपक्ष में नहीं हैं। - फोटो : अमर उजाला
बंगाल पर ये कहा
बाबा ने आगे पश्चिम बंगाल का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें वहां कथा के लिए जाना था, लेकिन 'दीदी' ने अनुमति नहीं दी। मुस्कुराते हुए बोले- समझ गए हम किसकी बात कर रहे हैं, नाम नहीं लेना चाहते। लो, परमिशन ही कैंसिल हो गई और दूसरी जगह परमीशन नहीं मिल रही। जहां थी, वहां पानी भर गया। किसी ने कहा अब क्या कहोगे, हमने कहा थैंक्यू बोल दो। इसका मतलब ये नहीं कि हम कार्य छोड़ देंगे। दीदी जब तक हैं तब तक नहीं जाएंगे, दादा जब आएंगे तब जाएंगे।

बाबा ने यह भी जोड़ा कि भगवान करे दीदी बनी रहें, हमें उनसे कोई दिक्कत नहीं लेकिन बुद्धि ठीक रखे, धर्म के खिलाफ न जाएं। हम किसी राजनीति के पक्ष या विरोध में नहीं हैं, हम केवल सनातन और हिंदुत्व के पक्ष में हैं और रहेंगे।

ये भी पढ़ें- भस्म आरती मे श्री गणेश के स्वरूप में सजे बाबा महाकाल,  चारों ओर गूंजा जय श्री महाकाल
Baba Bageshwar Statement On Not Getting Permission For Katha in West Bengal Details in Hindi
बाबा बागेश्वर इन दिनों छत्तीसगढ़ के रायपुर में हैं। - फोटो : अमर उजाला
बंगाल में प्रशासन से नहीं मिली अनुमति
जानकारी के मुताबिक, 10 से 12 अक्टूबर को कोलकाता (पश्चिम बंगाल) में श्री हनुमान चरित्र पर कथा प्रस्तावित थी, जो अब स्थगित कर दी गई है। इसका कारण अत्यधिक वर्षा और प्रशासनिक अनुमति न मिलना बताया जा रहा है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed