फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   CM Dr. Mohan Yadav Celebrates Raksha Bandhan with Women Sanitation Workers in Ujjain

उज्जैन पहुंचे मुख्यमंत्री: सीएम यादव ने सफाई मित्र बहनों के साथ मनाया रक्षाबंधन, पुष्पवर्षा कर दिया सम्मान

Fri, 28 Aug 2026 10:32 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Fri, 28 Aug 2026 10:32 PM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में सफाई मित्र बहनों और महिला पुलिसकर्मियों के साथ रक्षाबंधन मनाया। उन्होंने बहनों से राखी बंधवाकर उपहार दिए और उनके योगदान की सराहना की। मुख्यमंत्री ने अंगारेश्वर महादेव मंदिर में पूजन-रुद्राभिषेक किया तथा संत निजानंद धाम पहुंचकर संतों का आशीर्वाद लिया। 

विज्ञापन
CM Dr. Mohan Yadav Celebrates Raksha Bandhan with Women Sanitation Workers in Ujjain
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सफाई मित्र बहनों के साथ मनाया रक्षाबंधन पर्व - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रक्षाबंधन का पर्व उज्जैन में अत्यंत आत्मीयता और उत्साह के साथ मनाया। मुख्यमंत्री ने शहर की स्वच्छता की नींव रखने वाली नगर निगम की सफाई मित्र बहनों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाकर समाज में स्वच्छता कर्मियों के प्रति सम्मान और अपनत्व का अनूठा संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान नगर निगम की सफाई मित्र बहनों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर उनके स्वस्थ, सुखी और दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की। मुख्यमंत्री ने अपनी इन बहनों का पुष्पवर्षा कर भावुक एवं आत्मीय स्वागत किया। उन्होंने सभी बहनों को उपहार भेंट कर सम्मानित किया और शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने में उनके प्रतिदिन के निष्ठापूर्ण योगदान की सराहना की। इस अवसर पर श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की महिला सुरक्षा गार्ड्स, महिला सफाई मित्र और महिला ऑपरेटरों ने भी सहभागिता दर्ज कराई। मुख्यमंत्री के इस स्नेह और सम्मान से सफाई मित्र बहनों के चेहरे खिल उठे।

विज्ञापन


रक्षाबंधन के इस क्रम में उज्जैन पुलिस लाइन स्थित सामुदायिक भवन में भी एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां सीएसपी से लेकर कॉन्स्टेबल स्तर तक की महिला पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की कलाई पर राखी बांधी। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सुरक्षा में तत्पर महिला पुलिस बल की कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण की खुलकर तारीफ की।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- नेपाल की बाढ़ में फंसीं कोतमा की दो बहनें: संपर्क टूटा तो रातभर जागा परिवार, सुबह मिली सुरक्षित होने की खबर
विज्ञापन
विज्ञापन


धार्मिक अनुष्ठानों और संत दर्शन में भी हुए शामिल
रक्षाबंधन पर धार्मिक परंपराओं का निर्वहन करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शिप्रा तट स्थित श्री अंगारेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर पंचामृत एवं गुलाल से पूजन-अर्चन व रुद्राभिषेक किया। उन्होंने भगवान अंगारेश्वर से समस्त प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और आरोग्य की कामना की। इसके पहले मुख्यमंत्री खाचरौद (चिरोला फंटा) स्थित संत श्री निजानंद धाम आश्रम पहुंचे। यहां उन्होंने श्री श्री 1008 सचिदानंद महाराज की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए और मंदिर में पूजन किया। मुख्यमंत्री ने संत विवेक महाराज जी से आशीर्वाद प्राप्त करते हुए कहा, संतों के आशीर्वाद से ही हमें सद्कार्य और समाज कल्याण की प्रेरणा मिलती है। इस दौरान स्थानीय विधायक, जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मुख्यमंत्री के साथ मौजूद रहे।

 

उज्जैन पहुँचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सफाई मित्र बहनों के साथ मनाया रक्षाबंधन पर्व

महिला पुलिसकर्मी ने भी सीएम को बांधी राखी
 

उज्जैन पहुँचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सफाई मित्र बहनों के साथ मनाया रक्षाबंधन पर्व

सीएम मोहन यादव ने शिवजी को दूध चढ़ाकर पूजन किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed