{"_id":"6aa82e77f6b6d2296c0c32f6","slug":"indore-khajrana-temple-hit-and-run-accident-painter-death-news-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर: खजराना मंदिर परिसर में दर्दनाक हादसा, कार की टक्कर से पेंटर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर: खजराना मंदिर परिसर में दर्दनाक हादसा, कार की टक्कर से पेंटर की मौत
Mon, 14 Sep 2026 10:57 PM IST
Arjun Richhariya
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: Arjun Richhariya
Updated Mon, 14 Sep 2026 10:57 PM IST
सार
खजराना गणेश मंदिर परिसर में कार की टक्कर से पेंटर अरुण नागले की मौत हो गई। भोजनशाला से बाहर निकलते वक्त हुए हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। एमवाय में इलाज के दौरान अरुण ने दम तोड़ा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
INDORE NEWS
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विस्तार
इंदौर के खजराना गणेश मंदिर परिसर में एक दर्दनाक हादसे में 46 वर्षीय पेंटर अरुण नागले की मौत हो गई। छोटी ग्वालटोली निवासी अरुण खजराना क्षेत्र में काम के सिलसिले में आए थे। दोपहर के समय भोजनशाला से खाना खाकर वे पैदल परिसर से बाहर निकल रहे थे, तभी एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी।
अस्पताल में इलाज के दौरान मौत
दुर्घटना के तुरंत बाद मंदिर परिसर में तैनात सुरक्षा गार्ड ने घायल अरुण को उपचार के लिए एमवाय अस्पताल पहुंचाया। घटना के लगभग दो घंटे बाद उनके परिजनों को इस हादसे की जानकारी दी गई। अस्पताल में इलाज के दौरान अरुण ने दम तोड़ दिया।
आरोपी चालक की तलाश जारी
घटना के बाद कार चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। खजराना थाना पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस फरार कार चालक की तलाश में जुटी है। मृतक अरुण के परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटे हैं।