{"_id":"63c94aa887f0aa55fe4e9bfa","slug":"clash-between-two-groups-in-ujjain-many-injured-police-case-registered-mp-news-2023-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: उज्जैन में दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद चलीं तलवारें, खूनी संघर्ष में कई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: उज्जैन में दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद चलीं तलवारें, खूनी संघर्ष में कई घायल
Thu, 19 Jan 2023 07:21 PM IST
गुलाम अहमद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: गुलाम अहमद
Updated Thu, 19 Jan 2023 07:21 PM IST
सार
स्थानीय पुलिस ने बताया कि चिमनगंज मंडी थाना क्षेत्र के एक गांव में दो लोगों के बीच किसी बात को लेकर हो गया। इस दौरान एक पक्ष ने लाठी, पाइप और तलवार से हमला कर दिया। इसके बाद दूसरे पक्ष ने भी हथियार निकाल लिए और दोनों पक्षों के बीच जमकर संघर्ष हुआ।
विज्ञापन
उज्जैन पुलिस (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के उज्जैन में गुरुवार को चिमनगंज मंडी क्षेत्र में आगर रोड पर एक गांव में दो परिवारों के बीच कहासुनी से शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि लोग एक-दूसरे की जान के प्यासे दिखे। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे, पाइप और तलवार चले। इसमें चार लोग घायल हो गए। एक व्यक्ति को अधिक चोट आने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
चिमनगंज मंडी थाना पुलिस ने बताया कि आगर रोड पर चककमेड़ गांव में रहने वाले चंदरसिंह कछवाय का विवाद सुबह पड़ोस में रहने वाले अनिल दायमा से किसी बात को लेकर हो गया। विवाद के चलते अनिल दायमा के परिवार के सुनील और दो-तीन अन्य लोग आए और उन्होंने चंदरसिंह, उसकी पत्नी गनुबाई, लड़की निशा और पुत्र आकाश पर लाठीठ, पाइप और तलवार से हमला कर दिया। इसके बाद दूसरे पक्ष ने भी हथियार निकाल लिए और दोनों पक्षों के बीच जमकर संघर्ष हुआ।
विज्ञापन
अभी तक नहीं हुई किसी की गिरफ्तारी
पुलिस के मुताबिक, इस हमले में चंदरसिंह, गनुबाई, उसकी बेटी और पुत्र घायल हो गए। हमले में चंदरसिंह को ज्यादा चोटें आई हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां अधिक घायल हुए चंदरसिंह को भर्ती कर लिया गया। पुलिस ने उनकी शिकायत पर अनिल तथा उसके परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। वहीं अनिल की शिकायत पर चंदरसिंह और उसके परिजनों के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि अभी किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
