{"_id":"63a6d7bb765a597e000d2fd6","slug":"christmas-church-illuminated-with-electric-lights-in-ujjain","type":"story","status":"publish","title_hn":"Christmas: उज्जैन में विद्युत रोशनी से जगमगाए चर्च, आज रात 12 बजे मनेगा प्रभु यीशु का जन्मोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Christmas: उज्जैन में विद्युत रोशनी से जगमगाए चर्च, आज रात 12 बजे मनेगा प्रभु यीशु का जन्मोत्सव
Sat, 24 Dec 2022 04:13 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sat, 24 Dec 2022 04:13 PM IST
सार
उज्जैन के देवास रोड स्थित कैथोलिक चर्च में प्रभु यीशु के जन्मोत्सव पर्व के अंतर्गत 24 दिसंबर की रात 11.30 बजे से क्रिसमस की विशेष प्रार्थनाएं और पवित्र बलिदान की विधि शुरू होगी। रात मे प्रभु यीशु के जन्म के साथ क्रिसमस की खुशियां मनाई जाएंगी।
विज्ञापन
उज्जैन में चर्च बिजली की रोशनी से जगमगा रहे हैं।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देशभर में क्रिसमस की तैयारियां जारी हैं। मध्यप्रदेश के उज्जैन में आज से दो दिनों तक क्रिसमस पर्व मनाया जाएगा। पर्व को लेकर शहर के चर्च मे ईसाई समुदाय द्वारा तैयारियां की जा रही हैं। चर्च रोशनी से जगमगा रहे हैं और प्रतिदीन कैरोल गीत भी गाए जा रहे हैं।
उज्जैन के धर्माध्यक्ष बिशप सेबस्टियन वड़क्केल ने बताया कि देवास रोड स्थित कैथोलिक चर्च में प्रभु यीशु के जन्मोत्सव पर्व के अंतर्गत 24 दिसंबर की रात 11.30 बजे से क्रिसमस की विशेष प्रार्थनाएं और पवित्र बलिदान की विधि शुरू होगी। रात मे प्रभु यीशु के जन्म के साथ क्रिसमस की खुशियां मनाई जाएंगी। क्रिसमस पर 25 दिसंबर को सुबह 8.30 बजे पवित्र बलिदान होगा। शाम 6.30 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। वहीं 28 दिसंबर को शाम 5 बजे से बच्चों का पर्व और पवित्र बलिदान होगा।
चर्च परिसर मे जॉन, जोमोन, सिबीन, टिजोह सहित 8 कलाकारों द्वारा क्रिसमस गोशाला का निर्माण किया जा रहा है। गोशाला में प्रभु यीशु के जन्म को प्रतीकात्मक रूप से प्रदर्शित किया जाएगा। चर्च में आकर्षक सजावट की जा रही है। प्रभु के जीवन पर आधारित झांकियां सजाई जा रही हैं। बाजार में गिफ्ट सेंटर्स पर तरह-तरह के उपहार और सांता क्लॉज की ड्रेस, क्रिसमस-ट्री, स्टीकर्स, सजावटी अनेक आयटम सजे हुए हैं।
विज्ञापन
प्रभु यीशु के जन्मोत्सव से पहले समाज द्वारा प्रेम, शांति, भाईचारे का संदेश देने के लिए जुलूस निकालता है। इस बार भी चर्च से प्रार्थना सभा के बाद देवास रोड से जुलूस निकाला गया। यहां जुलूस में आईजी बंगले के पास मसीही मंदिर चर्च से भी समाजजन शामिल हुए। बैंड-बाजों पर कैरोल गीत के साथ सांता क्लॉज की वेशभूषा में बच्चे-बुजुर्ग झूमते-नाचते गाते चल रहे थे। जुलूस तीन बत्ती चौराहा, टॉवर चौक, शहीद पार्क, दशहरा मैदान होता हुआ वापस मारिया नगर चर्च पहुंचा।