फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Baba Mahakal's Divine Bhasma Aarti Goes Live in 3D: Devotees Experience 'Real-Time Presence

उज्जैन न्यूज: महाकाल मंदिर में आस्था और तकनीक का संगम, अब 3D में कर सकेंगे भस्म आरती के दिव्य दर्शन

Sat, 12 Sep 2026 06:01 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sat, 12 Sep 2026 06:01 PM IST
सार

महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए 3D भस्म आरती दर्शन सुविधा शुरू की गई है। मानसरोवर परिसर में सुबह 4:30 से 6:30 बजे तक निशुल्क VR चश्मों से श्रद्धालु भस्म आरती का सजीव अनुभव ले रहे हैं।

विज्ञापन
Baba Mahakal's Divine Bhasma Aarti Goes Live in 3D: Devotees Experience 'Real-Time Presence
अब 3D तकनीक से लाइव दिखी बाबा महाकाल की अलौकिक भस्म आरती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग श्री महाकालेश्वर मंदिर में आस्था और आधुनिक तकनीक का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। मंदिर प्रबंध समिति की ओर से शुरू की गई नई 3D भस्म आरती दर्शन सुविधा श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। यह सुविधा उन भक्तों के लिए खास है, जिन्हें सीमित अनुमति के कारण मुख्य गर्भगृह या नंदी हॉल में बैठकर भस्म आरती देखने का अवसर नहीं मिल पाता।

विज्ञापन

महाकाल मंदिर के मानसरोवर परिसर स्थित दुर्लभ दर्शन केंद्र में यह विशेष 3D सुविधा पूरी तरह निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। सुबह 4:30 बजे से 6:30 बजे तक श्रद्धालु 3D चश्मे (VR Glasses) के माध्यम से भस्म आरती के सजीव और अलौकिक दर्शन कर रहे हैं।

विज्ञापन

3D तकनीक को इस तरह तैयार किया गया है कि श्रद्धालुओं को ऐसा अनुभव होता है, मानो वे स्वयं गर्भगृह के सामने बैठकर भस्म आरती देख रहे हों। चिता भस्म अर्पित करने की प्रक्रिया, डमरू की गूंज, मंजीरों की झंकार और बाबा महाकाल का दिव्य श्रृंगार त्रिआयामी रूप में बेहद सजीव नजर आता है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: शराब के खिलाफ महिलाओं के आंदोलन को मिला उमा भारती का साथ, फिर गरमाया शराबबंदी का मुद्दा

मंदिर प्रबंध समिति की यह पहल आस्था को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। इससे उन श्रद्धालुओं को भी भस्म आरती के दर्शन का अनुभव मिल रहा है, जो अनुमति नहीं मिलने के कारण मुख्य परिसर में आरती में शामिल नहीं हो पाते।

श्रद्धालुओं के अविस्मरणीय अनुभव, आंखों में आए आंसू
3D भस्म आरती का अनुभव करने वाले श्रद्धालुओं के चेहरे पर आध्यात्मिक संतोष और खुशी साफ दिखाई दे रही है। इंदौर से आए श्रद्धालु रमेश शर्मा ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा, "जब मैंने 3D ग्लास पहने तो मुझे लगा ही नहीं कि मैं किसी हॉल में बैठा हूं। ऐसा महसूस हुआ जैसे बाबा महाकाल की आरती की भस्म मेरे ठीक सामने उड़ रही है और मैं सीधे गर्भगृह में ही बैठा हूं। यह अनुभव शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता।"

दिल्ली से आई श्रद्धालु रीना वर्मा ने भावुक होकर बताया कि कई बार कोशिश करने के बावजूद भस्म आरती की परमिशन नहीं मिल सकी थी। इससे मन थोड़ा उदास था, लेकिन मानसरोवर में 3D आरती देखने के बाद लगा कि बाबा ने बुला ही लिया। उन्होंने कहा, "जब पुजारी जी ने भस्म चढ़ाई तो पलकें झपकाना भी भूल गए। तकनीक के इस उपयोग के लिए मंदिर समिति का कोटि-कोटि धन्यवाद।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed