फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain: Festive Season Brings Inflation Hit, Open Milk Price Hiked by Rs 4 Amid Rising Production Costs

उज्जैन: त्योहारी सीजन में मंहगाई की मार, 4 रुपये बढ़े खुले दूध के दाम, उत्पादन की लागत बढ़ने से लिया फैसला

Sat, 03 Oct 2026 12:48 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sat, 03 Oct 2026 12:48 PM IST
सार

उज्जैन में अब 62 रुपये की जगह 66 रुपये लीटर दूध मिलेगा। शनिवार से खुले दूध के दाम 4 रुपये प्रति लीटर बढ़ गए हैं। रिटेल दूध विक्रेता संघ ने पशुचारा, परिवहन और उत्पादन लागत बढ़ने को कीमत वृद्धि की वजह बताया है।

विज्ञापन
Ujjain: Festive Season Brings Inflation Hit, Open Milk Price Hiked by Rs 4 Amid Rising Production Costs
66 रुपए लीटर हो गए दूध के दाम

विस्तार

उज्जैन के लोगों पर महंगाई की एक और मार पड़ी है। शहर में शनिवार से खुले दूध के दाम में 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी गई है। अब तक 62 रुपये प्रति लीटर बिकने वाला खुला दूध 66 रुपये प्रति लीटर की दर से मिलेगा।

विज्ञापन


दूध के दाम बढ़ाने का फैसला रिटेल दूध विक्रेता संघ की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया। संघ के अध्यक्ष मोहन वासवानी ने बताया कि पशुचारे की बढ़ती कीमतों, परिवहन खर्च और दूध उत्पादन की लागत में लगातार हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए दाम बढ़ाना जरूरी हो गया था।
विज्ञापन


किसानों को भी बढ़ी हुई दर का लाभ
दूध विक्रेताओं ने उपभोक्ताओं के साथ पशुपालकों को भी राहत देने का फैसला किया है। संघ ने किसानों से दूध खरीदने की दर में 50 पैसे प्रति फैट की बढ़ोतरी की है। इसके बाद किसानों से दूध 9.70 रुपये प्रति फैट की दर से खरीदा जाएगा। बैठक में वरिष्ठ दूध विक्रेता राजेश जवर, प्रकाश खंडेलवाल, अशोक यादव और दिलीप बैरागी सहित संघ के कई सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: सिवनी: हाई वोल्टेज बिजली पोल पर चढ़ा युवक, सप्लाई बंद कर पुलिस ने बचाया, नशे में होने की आशंका


रसोई के बजट पर बढ़ेगा असर
दूध के नए दाम लागू होने के बाद शहर के आम उपभोक्ताओं और गृहिणियों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं। लोगों का कहना है कि पहले से महंगे खाद्य पदार्थों के बीच दूध के दाम बढ़ने से घरेलू बजट पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। गृहिणी सुनीता शर्मा ने कहा कि सब्जियों और राशन के दाम पहले से ही काफी बढ़े हुए हैं। अब दूध पर भी 4 रुपये बढ़ गए हैं। चार-पांच सदस्यों वाले परिवार में रोजाना करीब 2 लीटर दूध लगता है। ऐसे में महीने का 250 से 300 रुपये तक अतिरिक्त खर्च बढ़ सकता है।

स्थानीय निवासी विकास जैन ने कहा कि दूध महंगा होने का असर सिर्फ चाय या दूध तक सीमित नहीं रहेगा। दही, पनीर और मिठाइयों के दाम भी बढ़ सकते हैं। आम आदमी के घरेलू बजट पर इसका सीधा असर पड़ेगा। वहीं पशुपालक रमेश पटेल ने कहा कि विक्रेताओं ने किसानों के लिए फैट की दर 50 पैसे बढ़ाई है, यह अच्छी बात है। हालांकि खली और चारे के दाम काफी बढ़ चुके हैं इसलिए पशुपालन की लागत निकालना अब भी चुनौती बना हुआ है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed