फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   woman disappeared with her 3-year-old children husband searching for 10 days

Ujjain News: तीन साल के दो बच्चों को लेकर महिला लापता, 10 दिन से नहीं मिला सुराग, भटक रहा पति

Tue, 11 Mar 2025 06:09 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Tue, 11 Mar 2025 06:09 PM IST
सार

पत्नी और बच्चों के अचानक गायब होने पर हेमंत और उसके रिश्तेदारों ने काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद उसने थाना कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। अब पुलिस भी तलाश में जुटी हुई है।

विज्ञापन
woman disappeared with her 3-year-old children husband searching for 10 days
सीसीटीवी में बच्चों के साथ जाती दिखी महिला।

विस्तार

धार्मिक नगरी उज्जैन में रहने वाला एक व्यक्ति पिछले 10 दिन से उज्जैन, इंदौर और भोपाल समेत ग्रामीण क्षेत्रों में अपनी पत्नी और दो मासूम बच्चों की तलाश कर रहा है। बीते रविवार को दोपहर 1 बजे उसकी पत्नी अचानक दोनों बच्चों के साथ घर से कहीं चली गई थी। सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से उसकी तलाश की जा रही है, लेकिन अब तक कोई पता नहीं चल पाया।  
विज्ञापन


दरअसल, मालीपुरा क्षेत्र के समीप लक्कड़गंज में रहने वाले हेमंत पिता ओमप्रकाश गोयल की पत्नी कृष्णा गोयल 2 मार्च की दोपहर 1 बजे अचानक घर से लापता हो गई। कृष्णा अपने दो मासूम बच्चों आशी (3) और विनायक (2) को भी अपने साथ ले गई। सीसीटीवी फुटेज में कृष्णा को बहादुरगंज क्षेत्र में बच्चों के साथ जाते हुए देखाई दे रही है। 
विज्ञापन


नदी में डूबने से दो बालिकाओं की मौत, तीन को बचाया, एक की हालत गंभीर
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी और बच्चों के अचानक गायब होने पर हेमंत और उसके रिश्तेदारों ने काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद उसने थाना कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। इसके बाद से ही हेमंत, उसका परिवार और पुलिस कृष्णा और बच्चों को खोज रही है।

सात दिन चली शादी, आठवें दिन नई नवेली दुल्हन दे गई दगा, जाते-जाते पति के साथ कर गई यह कांड

नमकीन के कारोबार से जुड़ा है हेमंत
हेमंत नमकीन बनाने का काम करता है। करीब 5 साल पहले उसकी मुलाकात कृष्णा से हुई थी, जिसके बाद दोनों ने शादी कर ली। वे पिछले 5 वर्षों से साथ रह रहे थे, लेकिन रविवार को अचानक कृष्णा दोनों बच्चों को लेकर लापता हो गई। हेमंत ने पत्नी और बच्चों को इंदौर, उज्जैन, भोपाल समेत कई जगहों पर तलाश कर चुका है। 
 

3 साल के छोटे-छोटे बच्चो को लेकर अचानक गायब हो गई महिला, 10 दिनों से खोज रहा पति

 

3 साल के छोटे-छोटे बच्चो को लेकर अचानक गायब हो गई महिला, 10 दिनों से खोज रहा पति



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed