फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   robber bride duped groom of lakhs of rupees The bride took seven vows in front of the society

Gwalior News: सात दिन चली शादी, आठवें दिन नई नवेली दुल्हन दे गई दगा, जाते-जाते पति के साथ कर गई यह कांड

Tue, 11 Mar 2025 05:21 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: ग्वालियर ब्यूरो Updated Tue, 11 Mar 2025 05:21 PM IST
सार

ग्वालियर शहर में एक लुटेरी दुल्हन लाखों के गहने और रुपये समेट कर भाग गई। शादी के सात दिन तक वह पति के साथ रही। लेकिन, आठवें दिन उसके ऑफिस जाते ही माल लेकर फरार हो गई।

विज्ञापन
robber bride duped groom of lakhs of rupees The bride took seven vows in front of the society
आठ दिन पहले हुई शादी की तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में एक लुटेरी दुल्हन ने न सिर्फ दूल्हे के लाखों रुपए के गहने और नकदी पर हाथ साफ कर दिया, बल्कि उसके परिवार की बदनामी का कारण भी बन गई। मामला ग्वालियर थाना क्षेत्र के राय कॉलोनी का है, जहां रहने वाले शिवम कुमार राय की शादी भोपाल में रजिस्टर्ड एग्रीमेंट के साथ हुई थी। दुल्हन ने सात फेरे लिए और सात दिन तक दूल्हे के साथ पत्नी बनकर रही। लेकिन, आठवें दिन पति के नौकरी पर जाते ही सोने-चांदी के गहने समेत नकदी लेकर घर से फरार हो गई। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: शादी-समारोह में शराबियों ने मारपीट कर की तोड़फोड़, वीडियो वायरल, पुलिस ने तीन पर की एफआईआर
विज्ञापन


दअरसल, ग्वालियर थाना क्षेत्र की राय कॉलोनी निवासी शिवम कुमार राय की शादी के लिए परिवार कई दिनों से लड़की की तलाश कर रहा था। इस दौरान, आगरा के शमशाबाद में रहने वाले उसकी बहन के ससुर ने भोपाल में एक लड़की का रिश्ता सुझाया। बात आगे बढ़ी और फिर शादी तय हो गई। इसके बाद भोपाल में दोनों परिवारों की मौजूदगी में धूमधाम से विवाह संपन्न हुआ। शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन ग्वालियर आ गए और सात दिन तक साथ भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: हुड़दंगियों का मुंडन कर जुलूस निकालने पर विधायक नाराज, एक पुलिसकर्मी लाइन अटैच, जांच के आदेश    

शादी के आठ दिन बाद, जब पति फैक्ट्री से लौटा तो उसकी पत्नी घर पर नहीं थी। उसने सबसे पहले अपनी पत्नी पूजा को फोन किया, लेकिन मोबाइल बंद मिला। इसके बाद उसने अपनी बहन को कॉल कर जानकारी दी और इंतजार करने लगा। लेकिन, कहीं से संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो उसने छानबीन की। इस दौरान उसे पता चला कि पूजा का आधार कार्ड  फर्जी है। युवक तुरंत घर पहुंचा और अलमारी में रखे जेवर व नकदी देखे जो उसे नहीं मिले। युवक ने लुटेरी दुल्हन के खिलाफ ग्वालियर थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed