फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News miscreant who stole from 40 places was arrested with liquor 70 liters seized

Ujjain News: शराब के साथ गिरफ्त में आया 40 जगह चोरी करने वाला बदमाश, दो केन में भरी 70 लीटर शराब जब्त

Sat, 26 Oct 2024 10:44 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sat, 26 Oct 2024 10:44 PM IST
सार

बाइक पर सवार दो लोगों के पास अवैध कच्ची शराब होने की खबर मिलने पर पुलिस घेराबंदी की। दोनों को पकड़ा गया और दो केन में भरी 70 लीटर शराब जब्त की गई। दोनों को अपराधिक रिकॉर्ड खंगाला गया तो एक के खिलाफ 40 चोरी के मामले दर्ज होना सामने आया।

विज्ञापन
Ujjain News miscreant who stole from 40 places was arrested with liquor 70 liters seized
शराब के साथ गिरफ्त में आया आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन में बाइक पर सवार दो लोगों के पास अवैध कच्ची शराब होने की खबर मिलने पर पुलिस घेराबंदी की। दोनों को पकड़ा गया और दो केन में भरी 70 लीटर शराब जब्त की गई। दोनों को अपराधिक रिकॉर्ड खंगाला गया तो एक के खिलाफ 40 चोरी के मामले दर्ज होना सामने आए।

विज्ञापन


भाटपचलाना थाना प्रभारी सत्येन्द्र सिंह चौधरी ने बताया कि रात में बाइक क्रमांक एमपी-43 एमडी-9824 पर सवार दो लोगों के पास केन में भरी कच्ची शराब होने की सूचना मिली थी। बताया गया था कि दोनों बाइक से ग्राम सिनोदा से नौगांवा की ओर आने वाले हैं। पुलिस टीम ने नौगांवा फंटा पर घेराबंदी की। बाइक पर केन के साथ आते दिखाई देने पर दोनों को पकड़ा गया। पूछताछ करने पर दोनों ने अपना नाम अमर सिंह पिता गब्बा मईडा जाति भील निवासी ग्राम पिटगारा बदनावर धार और राकेश पिता हुमला उर्फ डूमला डामर निवासी बिरीयाखेड़ी थाना रतलाम होना बताया।
विज्ञापन


उनके पास से दोनों केन में भरी हाथभट्टी की 70 लीटर शराब बरामद कर बाइक जब्त की गई। थाने लाकर आबकारी एक्ट अधिनियम का प्रकरण दर्ज कर दोनों के अपराधिक रिकॉर्ड खंगाले गए। अमर सिंह कुख्यात नकबजनी का आरोपी होना सामने आया। उसके खिलाफ 40 मामले चोरी के बड़नगर, रतलाम और आसपास के थाना क्षेत्रों में दर्ज होना सामने आया। राकेश के खिलाफ छह मामले चोरी और ऑर्म्स एक्ट के दर्ज हैं। दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाश ने तोड़ी पंचमुखी हनुमान मंदिर की दानपेटी
सांवराखेड़ी मार्ग पर पंचमुखी हनुमान मंदिर में चोरी की वारदात हो गई। सुबह वारदात का पता चलने पर आसपास के क्षेत्रवासी एकत्रित हो गए। मंदिर में लगे कैमरों के फुटेज देखे गए तो एक बदमाश दिखाई दिया। नीलगंगा पुलिस को मंदिर समिति के अध्यक्ष ने शिकायत दर्ज कराई है। नीलगंगा थाना क्षेत्र के सांवराखेड़ी मार्ग पर तिरूपति डायमंड कॉलोनी के रहवासी शुक्रवार सुबह पंचमुखी हनुमान मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे तो दानपेटी टूटी होना पाई गई। मंदिर समिति के अध्यक्ष बाबू माली को सूचना दी गई।

मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे देखे गए, जिसमें एक बदमाश वारदात करता दिखाई दिया। मंदिर में हुई चोरी की जानकारी लगने पर पुलिस जांच के लिये पहुंची। क्षेत्रवासी उमाशंकर व्यास ने बताया कि दानपेटी काफी महिनों से नहीं खोली गई थी। संभवत: दानपेटी में 40 से 50 हजार की दानराशि हो सकती है। मंदिर में पहले भी चोरी की वारदात हो चुकी है, वहीं तिरूपति डायमंड के साथ आसपास की कालोनियों में पिछले चार-पांच माह के दौरान 25 से 30 मकानों में भी बदमाश वारदात कर चुके है, अब तक पुलिस बदमाशों का सुराग तक नहीं लगा पाई है।


शिवांश पैराडाइज में भी हुई वारदात
चिमनगंज थाना क्षेत्र की शिवांश पैराडाइज कालोनी में भी एक मकान में चोरी की वारदात होना सामने आया है। बदमाशों ने मकान का दरवाजा तोड़कर वारदात को अंजाम दिया है। चिमनगंज थाना पुलिस अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि मकान अर्पणा भटनागर का है, जो वारदात के समय घर में सोई हुई थी। बावजूद बदमाश मकान में सेंध लगाकर हजारों का सामान चोरी कर ले गये।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed