फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   3 More Women Arrested for Assaulting Woman Over Love Marriage, Total 9 in Judicial Custody

Ujjain News: प्रेम विवाह की मिली सजा! महिला से मारपीट मामले में तीन और आरोपी गिरफ्तार

Sun, 05 Jul 2026 03:10 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sun, 05 Jul 2026 03:10 PM IST
सार

उज्जैन के झारड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम विवाह करने वाली महिला के साथ मारपीट और अभद्रता के मामले में पुलिस ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

विज्ञापन
3 More Women Arrested for Assaulting Woman Over Love Marriage, Total 9 in Judicial Custody
पुलिस गिरफ्त मे आरोपी

विस्तार

उज्जैन के झारड़ा थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है । यहां कुछ दिनों पहले प्रेम विवाह करने वाली एक महिला के साथ मारपीट और अभद्रता का मामला सामने आया था। पुलिस ने इस मामले में तीन और नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अब तक इस केस में कुल नौ लोग जेल जा चुके हैं।
विज्ञापन


घटना झारड़ा क्षेत्र की है। प्रेम विवाह करने को लेकर एक महिला के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की और अभद्रता की। पीड़िता की शिकायत पर थाना झारड़ा में अपराध क्रमांक 169/2026 दर्ज किया गया। धारा 74, 76, 79, 351(3), 115(2), 329(2), 61(2) BNS के तहत केस बनाकर पुलिस ने जांच शुरू की। पहले ही 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका था। आज पुलिस ने विवेचना के दौरान 3 और नामजद आरोपियों को दबोचा। इन्हें कोर्ट में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपी
1. रेखा कंवर पति मोर सिंह
2. कैलाश बाई पति विक्रम सिंह
3. कैलाश कंवर पति शंभू सिंह

ये भी पढ़ें- Rain In MP: पूरे वेग से बह रहा महादेव का ये झरना, 50 फीट ऊंचाई से गिर रहा; मनमोहक दृश्य बना आकर्षण का केंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन


'अपराधों पर जीरो टॉलरेंस'
शिकायत मिलने के बाद  ASP ग्रामीण करणदीप सिंह और SDOP जेडेन लिंगजर्पा एक्शन ने प्लान बनाया। वहीं, टीआई आनंद भाबोर ने कहा कि पुलिस का महिला संबंधी अपराधों पर जीरो टॉलरेंस है। बाकी बचे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी लगातार दबिश दी जा रही है। जिला पुलिस महिला अपराधों के प्रति संवेदनशील है। दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed