फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   ujjain cyber fraud fake link click credit card fraud 1.72 lakh rupees

उज्जैन: फर्जी लिंक पर एक क्लिक से खाली हुआ खाता, साइबर ठगों ने दो लोगों से 1.72 लाख रुपये ऐंठे

Sun, 11 Oct 2026 05:59 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 11 Oct 2026 05:59 PM IST
सार

उज्जैन में साइबर ठगी के दो मामलों में जालसाजों ने दो लोगों से कुल 1.72 लाख रुपये ठग लिए। एक पीड़ित के खाते से फर्जी लिंक पर क्लिक करते ही 41 हजार रुपये निकल गए, जबकि दूसरे के क्रेडिट कार्ड से 1.31 लाख रुपये निकाल लिए गए। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
ujjain cyber fraud fake link click credit card fraud 1.72 lakh rupees
साइबर क्राइम - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

साइबर ठगों ने दो अलग-अलग मामलों में दो नागरिकों को अपना शिकार बनाकर कुल 1.72 लाख रुपये ऐंठ लिए। जालसाजों ने एक घटना में बिना किसी ओटीपी के ही क्रेडिट कार्ड से 1.31 लाख रुपये निकाल लिए, जबकि दूसरे मामले में एक फर्जी लिंक पर क्लिक करते ही पीड़ित के बैंक खाते से 41 हजार रुपये गायब हो गए। पुलिस ने दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बैंक बैलेंस के संदेश से ठगा
पहली घटना नयापुरा चंदेसरी क्षेत्र की है। यहां के रहने वाले 33 वर्षीय धर्मेंद्र बागवान को बैंक बैलेंस से जुड़ा एक संदेश मिला था। इस संदेश में एक लिंक दिया गया था और एक फॉर्म भरने के लिए कहा गया था। धर्मेंद्र ने जैसे ही उस लिंक पर क्लिक किया, उनके खाते से 41 हजार रुपये निकल गए। ठगी का पता चलने पर पीड़ित ने पुलिस से संपर्क किया, जिसके बाद नरवर थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- 17 बांग्लादेशी नागरिकों का फर्जी पासपोर्ट बनवाने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, बिलासपुर से दबोचा
विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइल नंबर बदलकर निकाली रकम
साइबर ठगी का दूसरा मामला खजूरिया रेहवारी गांव से सामने आया है। यहां के निवासी सतीश परमार के क्रेडिट कार्ड से जुड़े पंजीकृत मोबाइल नंबर को ठगों ने बदल दिया। इसके बाद आरोपियों ने उनके क्रेडिट कार्ड से 1.31 लाख रुपये की राशि निकाल ली। सतीश को अपने पुराने मोबाइल नंबर पर आए संदेश से इस धोखाधड़ी की जानकारी मिली। पीड़ित ने तुरंत बैंक अधिकारियों और पुलिस को इस बात की शिकायत दी।

अनजान लिंक से सतर्कता की अपील
साइबर अपराध के बढ़ते मामलों को देखते हुए पुलिस ने नागरिकों से सतर्कता बरतने की अपील की है। पुलिस प्रशासन ने कहा है कि लोग किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचें और व्हाट्सएप या अन्य सोशल मीडिया मंचों पर भेजी गई किसी भी एपीके फाइल को इंस्टॉल न करें। इसके अलावा, बैंकिंग से जुड़े किसी भी प्रकार के संदेश की पुष्टि सीधे अपनी बैंक शाखा से ही करें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed