फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   ujjain cm mohan yadav surprise inspection road widening singhsth preparations

उज्जैन: सीएम मोहन यादव ने किया सड़क चौड़ीकरण कार्यों का औचक निरीक्षण, सिंहस्थ की तैयारियों का लिया जायजा

Sun, 20 Sep 2026 04:07 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 20 Sep 2026 04:07 PM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को उज्जैन में नीलगंगा से नानाखेड़ा तक चल रहे सड़क चौड़ीकरण कार्यों का औचक निरीक्षण कर सिंहस्थ-2028 की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने निर्माण कार्य समय पर और गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। बाद में जैन श्वेतांबर मंदिर में नवीन उपाश्रय भवन का भूमिपूजन किया।

विज्ञापन
ujjain cm mohan yadav surprise inspection road widening singhsth preparations
उज्जैन में सीएम मोहन यादव ने सड़कों का औचक निरीक्षण किया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को नीलगंगा चौराहे से नानाखेड़ा चौराहे तक चल रहे सड़क चौड़ीकरण एवं निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया। वर्ष 2028 में होने वाले सिंहस्थ की तैयारियों का जायजा लेते हुए उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजन में आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करना राज्य सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है। निरीक्षण के दौरान जन प्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को चल रहे विकास कार्यों की प्रगति से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने स्थानीय निवासियों द्वारा स्वेच्छा से अपने मकान और मंदिर पीछे हटाकर दिए गए सहयोग की सराहना की। उन्होंने इसे उज्जैन की गौरवशाली परंपरा और सामाजिक सहभागिता का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।
विज्ञापन


यातायात सुगम बनाने पर जोर
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने बताया कि नीलगंगा चौराहे को नानाखेड़ा बस स्टैंड से जोड़ने वाला यह प्रमुख मार्ग आगे चलकर एलिवेटेड ब्रिज से जुड़ेगा। इस नई संरचना के निर्माण से पुराने शहर और नए शहर के बीच आवाजाही सरल हो जाएगी तथा स्थानीय नागरिकों को यातायात के जाम से स्थायी राहत मिलेगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य गुणवत्ता मानकों के अनुरूप समय सीमा में पूरे किए जाएं। सिंहस्थ के दौरान श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन के लिए इस सड़क का चौड़ीकरण अत्यंत महत्वपूर्ण सिद्ध होगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- पदोन्नति पर फिर जांच: 15 से ज्यादा डीएसपी हो सकते हैं पदावनत, पीएचक्यू खंगालेगा 250 अफसरों के रिकॉर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते साल आठ करोड़ श्रद्धालु पहुंचे उज्जैन
मुख्यमंत्री ने कहा कि उज्जैन में महाकाल लोक का निर्माण पूरा होने के बाद से धार्मिक पर्यटन में अभूतपूर्व वृद्धि दर्ज की गई है। वर्ष 2022-23 में उज्जैन आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लगभग 60 से 70 लाख थी, जो पिछले वर्ष बढ़कर आठ करोड़ से अधिक हो गई। इस वर्ष श्रद्धालुओं का यह आंकड़ा 12 करोड़ से अधिक पहुंचने का अनुमान है। मुख्यमंत्री ने रेखांकित किया कि उज्जैन और इंदौर अब देश में धार्मिक पर्यटन के प्रमुख केंद्रों के रूप में तेजी से उभर रहे हैं। इससे पूरे क्षेत्र की स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है और व्यापारिक गतिविधियों का विस्तार हो रहा है।

नवीन उपाश्रय भवन का भूमिपूजन
मार्ग निरीक्षण के पश्चात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव माधवनगर स्थित श्री जैन श्वेतांबर मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान शीतलनाथ स्वामी के दर्शन और पूजन किए। उन्होंने मंदिर परिसर में नवीन उपाश्रय भवन का भूमिपूजन किया। उन्होंने कहा कि भगवान महावीर के त्याग, संयम, अहिंसा तथा करुणा के सिद्धांत आज भी मानवता को सही मार्ग दिखाते हैं। उन्होंने बताया कि 'तीन धाम, एक मुकाम' की अवधारणा पर आधारित इस नवीन भवन में मणिभद्र भगवान का मंदिर और एक आधुनिक ई-लाइब्रेरी स्थापित की जाएगी। इस विशेष कार्यक्रम में सांसद बालयोगी उमेशनाथ महाराज, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, सभापति कलावती यादव और समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed