फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   two woman gangraped, one killed

पति के दोस्तों ने शराब पिलाकर लूटी महिला की आबरू

Thu, 20 Aug 2015 07:13 PM IST
Updated Thu, 20 Aug 2015 07:13 PM IST
विज्ञापन
two woman gangraped, one killed

मध्यप्रदेश के मुरैना में दो महिलाओं से गैंगरेप की वारदात सामने आई है। जहां एक दलित महिला से सामूहिक दुष्कर्म कर आरोपियों ने उसे जिंदा जला दिया वहीं दूसरी महिला की गैंगरेप कर हत्या कर दी गई।

विज्ञापन


जलाई गई महिला जिंदगी और मौत से जूझ रही है। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार पहली घटना मुरैना जिले के सबलगढ़ तहसील में हुई जहां आरोपी पान सिंह और राजेश ने एक 24 साल की दलित महिला से गैंगरेप किया।
विज्ञापन


दोनों आरोपी पीड़ित महिला के पति के दोस्त हैं। बताया जाता है आरोपियों ने पूरी तरह शराब के नशे में धुत होकर इस वारदात को अंजाम दिया।

दोनों आरोपी महिला के पति के दोस्त

two woman gangraped, one killed

महिला की आबरू लूटने के बाद आरोपियों ने देशी शराब उस पर उडेल दी और उसे आग के हवाले कर दिया। महिला को गंभीर हालत में मुरैना के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जहां उसने मजिस्ट्रेट के सामने घटना की जानकारी दी। पुलिस के अनुसार पीड़िता 50 फीसदी तक झुलस चुकी है। वहीं पुलिस अधीक्षक विनीत खन्ना ने बताया कि मौका ए वारदात से केरोसिन तेल की बदबू भी आ रही है जिससे पता लग रहा है कि आरोपियों ने उसके ऊपर केरोसिन भी उडेला था।

वहीं पान सिंह को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है जबकि राजेश सिंह की पुलिस तलाश कर रही है।

घर से शौच के लिए गई महिला की गैंगरेप के बाद हत्या

two woman gangraped, one killed

वहीं एक दूसरी घटना में चार लोगों ने एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी। घटना मुरैना के ही खड़गपुर गांव की है जहां महिला शौच के लिए गई थी और आरोपियों ने उसको अपना शिकार बना लिया।

पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत में परिजनों ने बताया कि शौच जाने के लिए कहकर गई महिला वापस घर ही नहीं लौटी। पीड़ित परिवार ने गांव के ही आकाश गुर्जर और उसके तीन साथियों के खिलाफ बलात्कार और हत्या करने का मुकदमा दर्ज कराया है।

एसडीओपी बानमोर आत्माराम शर्मा ने बताया कि हमने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा कि उसकी हत्या भी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed