फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   two people died many people were injured in gas cylinder Blast in Chhindwara Madhya Pradesh

छिंदवाड़ा: गुब्बारे में हवा भरते समय सिलेंडर में धमाका, दो की मौत, महिला समेत तीन घायल

Sun, 22 Aug 2021 10:13 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 22 Aug 2021 10:13 PM IST
सार

मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक, धमाका इतना तेज था कि आवाज से पूरा क्षेत्र दहल उठा। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। विस्फोट के बाद करीब 20 से 25 फीट तक सिलेंडर के टुकड़े और अन्य सामान बिखर गया।

विज्ञापन
two people died many people were injured in gas cylinder Blast in Chhindwara Madhya Pradesh
मौके पर मौजूद भीड़ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा के छोटा तालाब के पास गैस से भरा सिलेंडर फटने की घटना सामने आई है। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरअसल, छोटा तालाब के पास रक्षाबंधन के मौके पर मेला लगा था। यहां फुटपाथ पर कुछ लोग गुब्बारे बेच रहे थे। 
विज्ञापन


ASP संजीव उइके ने बताया कि मेले में शेख इब्राहिम (70) निवासी पॉवर कॉलोनी भी गुब्बारे बेचने आए थे। वह गुब्बारों में गैस भर रहे थे। इसी दौरान अचानक सिलेंडर में विस्फोट हो गया। हादसे में शेख इब्राहिम की मौके पर मौत हो गई। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक ही परिवार के 3 लोग भी चपेट में आ गए। अस्पताल ले जाते समय ताजुद्दीन अंसारी (40) निवासी रेलवे कॉलोनी की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। वहीं, उनकी रुबा परवीन और बेटा विस्मिल मिस्बाह उल अंसारी (9) और अन्य सुरेश यादव (35) घायल हो गए। तीनों की हालत गंभीर बताई गई है। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक, धमाका इतना तेज था कि आवाज से पूरा क्षेत्र दहल उठा। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। घटनास्थल पर कलेक्टर सौरभ सुमन, एएसपी संजीव उईके, एसडीएम अतुल सिंह भी पहुंच गए। विस्फोट के बाद करीब 20 से 25 फीट तक सिलेंडर के टुकड़े और अन्य सामान बिखर गया। विस्फोट वाले क्षेत्र में जांच शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed