{"_id":"6a956b210aa26560ae0bf317","slug":"officials-to-now-monitor-ration-shops-in-bhopal-sdms-to-conduct-regular-inspections-tehsildars-to-face-notic-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोपाल में राशन दुकानों पर अब अफसरों की नजर: एसडीएम करेंगे नियमित जांच, शिकायतें अटकाने पर तहसीलदारों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोपाल में राशन दुकानों पर अब अफसरों की नजर: एसडीएम करेंगे नियमित जांच, शिकायतें अटकाने पर तहसीलदारों को नोटिस
Mon, 31 Aug 2026 05:23 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
Published by: Sandeep Kumar Tiwari
Updated Mon, 31 Aug 2026 05:23 PM IST
सार
भोपाल में सरकारी राशन दुकानों की व्यवस्था पर प्रशासन ने सख्ती बढ़ाई है। एसडीएम अब नियमित निरीक्षण करेंगे, जबकि शिकायतों के निराकरण में लापरवाही पर जिम्मेदार अधिकारियों से जवाब मांगा गया है। बैरसिया में जनविश्वास अभियान का शिविर लगेगा, वहीं व्यापारियों की समस्याओं के लिए उद्यम संवाद भी होगा।
विज्ञापन
भोपाल कलेक्टर प्रियंक मिश्रा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भोपाल में सरकारी राशन दुकानों की व्यवस्था को लेकर प्रशासन सख्त हो गया है। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने सभी एसडीएम को अपने-अपने क्षेत्रों की उचित मूल्य दुकानों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। जरूरत के मुताबिक दुकानों के स्थान बदलने की कार्रवाई भी की जाएगी, ताकि हितग्राहियों को परेशानी न हो। सोमवार को कलेक्टर कार्यालय में हुई समय-सीमा समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों को लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही नहीं बरतने की हिदायत दी। सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समय पर निराकरण नहीं करने पर कोलार तहसील के तहसीलदार और नायब तहसीलदार को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।
आंगनवाड़ी अब स्कूलों के पास लाने की तैयारी
कलेक्टर ने महिला एवं बाल विकास विभाग और जिला शिक्षा अधिकारी को समन्वय कर आंगनवाड़ी केंद्रों को निकटवर्ती स्कूलों में सह-स्थापित करने की कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों का केवल निपटारा नहीं, बल्कि गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए।
यह भी पढ़े-भोपाल में आज से सीलिंग का बड़ा एक्शन: 8264 नोटिस के बाद अब सीधे प्रतिष्ठान होंगे बंद,पुलिस बल के साथ कार्रवाई
विज्ञापन
बैरसिया में लगेगा जनविश्वास अभियान का शिविर
मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान का अगला शिविर बैरसिया नगर पालिका क्षेत्र में आयोजित किया जाएगा। प्रशासन ने शिविर का व्यापक प्रचार-प्रसार करने और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। वहीं ‘उद्यम संवाद’ के जरिए व्यापारियों और उद्यमियों से उनकी समस्याओं, सुझावों और उपलब्धियों पर चर्चा की जाएगी।