फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Two Friends in Chhatarpur Declare Same-Sex Marriage, File Affidavit in Court

MP News: छतरपुर में दो सहेलियों ने समलैंगिक विवाह को सार्वजनिक किया, कोर्ट में दाखिल किया शपथ पत्र

Wed, 18 Jun 2025 09:47 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Wed, 18 Jun 2025 09:47 AM IST
सार

मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले की दो लड़कियों, गायत्री रैकवार और क्रांति श्रीवास ने अपनी समलैंगिक शादी सबके सामने स्वीकार कर ली है। दोनों ने नौगांव तहसील में जाकर शपथ पत्र जमा किया और साथ रहने का फैसला किया है। इनके परिवार वालों को पहले इस बारे में जानकारी नहीं थी।
 

विज्ञापन
Two Friends in Chhatarpur Declare Same-Sex Marriage, File Affidavit in Court
छतरपुर में दो युवतियों ने किया समलैंगिक विवाह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छतरपुर जिले के नौगांव थाना क्षेत्र के मऊसानिया गांव से एक बार फिर समलैंगिक विवाह का मामला सामने आया है। गांव की दो युवतियों 24 वर्षीय गायत्री रैकवार और 21 वर्षीय क्रांति श्रीवास ने नौगांव तहसील में उपस्थित होकर अपने समलैंगिक विवाह को लेकर शपथ पत्र दाखिल किया है। दोनों ने अपने हलफनामे में बताया कि उन्होंने 9 दिसंबर 2023 को आपसी सहमति से विवाह किया था, लेकिन अब तक यह बात परिजनों से छिपाकर रखी गई थी। अब वे अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर रही हैं।
विज्ञापन


दोनों युवतियों ने कहा है कि वे अपना जीवन अपने तरीके से जीना चाहती हैं और इस रिश्ते में पूरी तरह संतुष्ट हैं। वहीं, गायत्री के पिता ने मीडिया से कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी। हालांकि उन्होंने यह जरूर बताया कि दोनों युवतियां अक्सर एकसाथ ही कहीं जाती थीं, लेकिन शादी की जानकारी अब जाकर मिली है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  पहले लगाए खूब आरोप, सोनम गिरफ्तार हुई तो गोविंद ने मांग ली शिलांग पुलिस सेे माफी
विज्ञापन
विज्ञापन


यह नौगांव थाना क्षेत्र में दूसरी बार है जब दो युवतियों द्वारा समलैंगिक विवाह की सूचना सामने आई है। हालांकि भारत में समलैंगिक संबंधों को कानूनी मान्यता तो है, लेकिन समलैंगिक विवाह को अभी विधिक मान्यता नहीं मिली है। इस घटना से क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed