{"_id":"63272149f7cfc329af670b5e","slug":"two-children-who-went-to-bathe-in-a-mine-pit-filled-with-water-drowned-in-rajgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajgarh News: पानी से भरे खदान के गड्ढे में नहाने गए दो बच्चे डूबे, तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajgarh News: पानी से भरे खदान के गड्ढे में नहाने गए दो बच्चे डूबे, तलाश जारी
Sun, 18 Sep 2022 07:17 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sun, 18 Sep 2022 07:17 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के राजगढ़ में पानी से भरे खदान के गड्ढे में नहाने गए दो बच्चे डूब गए। राजगढ़ से पहुंची रेस्क्यू टीम दोनों बच्चों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
पानी में डूबे बच्चे
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, जिले के सेमला गांव में रविवार शाम को दो बच्चे पानी में डूब गए। दोनों बच्चे पानी से भरे खदान के गड्ढे में नहाने गए थे।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, सेमला गांव के चार बच्चे रविवार शाम पानी से भरे खदान के गड्ढे में नहाने गए थे। नहाने के दौरान ही चारों बच्चों में से बिरम तंबर (10) और अजय जायसवाल (12) गहरे पानी में चले गए। थोड़ी ही देर में दोनों बच्चे लापता हो गए।
विज्ञापन
सूचना पर राजगढ़ से रेस्क्यू टीम मौके पर ही पहुंची और पानी में डूबे हुए बच्चों की तलाश शुरू कर दी। हादसे के बाद परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना स्थल पर भोजपुर टीआई प्रभात गौड़ समेत टीम के अन्य लोग मौजूद हैं।
विज्ञापन
