फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Mp Datia Accident Truck Fell Into River From Under Construction Bridge In Datia 12 People Died

MP News: दतिया में निर्माणाधीन पुल के पास नदी में गिरा ट्रक, पांच की मौत, मृतकों में तीन बच्चे, 10 गंभीर घायल

Wed, 28 Jun 2023 12:47 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 28 Jun 2023 12:47 PM IST
सार

Datia Accident News: दतिया में में एक मिनी ट्रक (डीसीएम) पलटने से पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल भी हुए हैं। मृतकों में तीन बच्चे हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
Mp Datia Accident Truck Fell Into River From Under Construction Bridge In Datia 12 People Died
हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Datia Accident News: मध्यप्रदेश के दतिया जिले के दुरसड़ा थाना क्षेत्र में एक निर्माणाधीन पुल के पास मिनी ट्रक नदी में गिर गया। हादसे में तीन बच्चों समेत पांच की मौत हो गई, जबकि 10 की हालत गंभीर बताई गई है।  

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दुरसड़ा थाना क्षेत्र के बुहारा गांव के पास पुल का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके चलते वाहनों को नदी पर रपटा बनाकर निकाला जा रहा था। मंगलवार रात को लोगों से भरी एक डीसीएम ट्रक वहां से गुजर रही थी,  इसी दौरान वह अनियंत्रित होकर घुवारा नदी में गिर गई। 
विज्ञापन


शादी में जा रहे थे ट्रक सवार
डीसीएम में सवार लोग ग्वालियर के बिलहेटी गांव के रहने वाले हैं और टीकमगढ़ के जतारा में लड़की को लेकर शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इस दौरान ये हादसा हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन





गृह मंत्री बोले-पांच की मौत हुई
शुरुआत में खबर आई थी कि ट्रक पलटने से 12 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है, हालांकि, प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का कहना है कि तीन बच्चों सहित पांच लोगों की मौत हुई है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना बहुत ही दुखद है। 

मृतकों के आश्रितों को चार-चार लाख
गृहमंत्री मिश्रा ने कहा कि खटीक समाज के लोग बेटी की शादी करने मिनी ट्रक से जा रहे थे तभी बुहारा नदी में रपटे पर ट्रक का पहिया उतर गया। ट्रक नदी में चला गया। मृतकों के परिजन को चार-चार लाख रुपये की सहायता दी जाएगी। घायलों को 50-50 हजार रुपये का मुआवजा दिया जाएगा।





43 लोग सवार थे ट्रक में
ट्रक में करीब 43 लोग सवार थे। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। सभी के शव निकाल लिए गए हैं। इनमें 3 शव बच्चों के हैं। 10 लोग गंभीर घायल हैं। 28 को मामूली चोट आई है। 

इनकी हुई मौत, सभी आपस में रिश्तेदार
पांचों बाई (60), खटीक प्रशांत (17), गुंजन प्रसाद (5), दो सगे भाई यश (7) व कायरव (5)

कमलनाथ-यादव ने जताया दुख
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव ने दतिया हादसे पर शोक जताया है। कमलनाथ ने कहा- दतिया में मिनी ट्रक नदी में गिर जाने से कई लोगों की दुखद मृत्यु होने का समाचार प्राप्त हुआ। मैं ईश्वर से सभी मृतकों की आत्मा की शांति की प्रार्थना करता हूं। ईश्वर परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ओम शांति। वहीं, कांग्रेस के पूर्व सांसद यादव ने लिखा- दतिया जिले में बुहारा नदी पर निर्माणाधीन पुल के पास मिनी ट्रक की भीषण दुर्घटना की खबर अत्यंत दुखद व पीड़ादायक है, ईश्वर से प्रार्थना है कि मृतकों को अपने श्रीचरणों में स्थान दें व उनके परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed