{"_id":"63a331226e67157e6c44a85c","slug":"tractor-trolley-overturns-in-chhindwara-11-year-old-child-dies","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara: सीमेंट-लोहे से भरी ट्रॉली पर बैठा था 11 साल का बच्चा, घाट पर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, दबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara: सीमेंट-लोहे से भरी ट्रॉली पर बैठा था 11 साल का बच्चा, घाट पर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, दबने से मौत
Wed, 21 Dec 2022 09:45 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 21 Dec 2022 09:45 PM IST
सार
छिंदवाड़ा में दर्दनाक हादसे में 11 साल के बच्चे की मौत हो गई। घाटी पर ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे बच्चा उसके नीचे दब गया और मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में दर्दनाक हादसे में 11 साल के बच्चे की मौत हो गई। बच्चा सीमेंट-लोहे से भरी ट्रॉली पर बैठकर सफर कर रहा था। घाटी पर ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे बच्चा उसके नीचे दब गया और मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार मामला छिंदवाड़ा जिले के तामिया के चोराडोंगरी के पास का है। बताया गया कि ग्राम चोराडोंगरी के पूर्व सरपंच किशनलाल कुड़ोपा का ट्रैक्टर (एमपी 28 एसी 9808) छिंदी से 100 बैग सीमेंट और 11 क्विंटल लोहा लेकर चोराडोंगरी की तरफ जा रहा था। ट्रॉली ओवरलोड थी। उसी पर कई लोग बैठे थे। उनके साथ ही 11 साल का नितेश परतेती भी था। घाट पार करते समय ट्रैक्टर का कंट्रोल बिगड़ गया और वो ट्रॉली सहित पलट गया। इससे पहले ही ट्रैक्टर चालक सहित अन्य लोग कूद गए, पर बच्चा फंस गया और पलटे ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दब गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद चीख-पुकार मच गई। लोगों ने बच्चे दबे होने की आशंका में तुरंत ट्रॉली सीधा करने की कोशिश की। आसपास के ग्रामीण भी पहुंच गए। पुलिस को भी खबर की गई। जब तक ट्रॉली के नीचे से मशक्कत कर बच्चे को निकाला, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल पुलिस ने ट्रैक्टर जब्त कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।