फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   top income tax official arrested

10 लाख रिश्वत लेते आईटी की बड़ी अफसर गिरफ्तार

Sun, 30 Mar 2014 01:32 AM IST
एजेंसी/अमर उजाला, भोपाल
एजेंसी/अमर उजाला, भोपाल Updated Sun, 30 Mar 2014 01:32 AM IST
विज्ञापन
top income tax official arrested

सीबीआई ने 10 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में आयकर विभाग की उपायुक्त पूनम राय, उनके पति और दो अन्य को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


सीबीआई के बयान के मुताबिक वर्ष 2007 बैच की भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) की अधिकारी राय के खिलाफ शुक्रवार को मामला दर्ज करवाया गया।

शिकायतकर्ता कंपनी ने आरोप लगाया था कि अधिकारी ने आयकर से जुड़े एक लंबित मामले को निपटाने के लिए 25 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी।

शिकायत में यह भी कहा गया है कि राय के पति गणेश मालवीय और एक दलाल प्रीतम जोटरानी अधिकारी के लिए रिश्वत की मांग कर रहे थे। शिकायत की जांच के दौरान मालवीय कथित तौर पर 10 लाख रुपये की रिश्वत लेने को तैयार हो गए और उन्होंने ये पैसे दलाल को देने को कहा।


सीबीआई ने इसके लिए जाल बिछाया। रिश्वत की राशि दलाल के एमपी नगर स्थित ऑफिस में दी गई और उसके बाद उसने उस राशि को संजय राउत नामक एक व्यक्ति के माध्यम से आईटी अधिकारी के आवास पर पहुंचाया गया। वहां से मालवीय को रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed