फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   The collector suspended the teacher who went to school in an inebriated condition

Tikamgarh: शराब के नशे में स्कूल पहुंचने का मामला, शिक्षक को कलेक्टर ने किया निलंबित; जानें सबकुछ

Mon, 10 Feb 2025 11:47 AM IST
टीकमगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: टीकमगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 10 Feb 2025 11:47 AM IST
सार

टीकमगढ़ जिले के सरकारी स्कूल में शराब पीकर जाने वाले शिक्षक को कलेक्टर ने निलंबित कर दिया है। इस खबर को अमर उजाला ने प्राथमिकता के साथ प्रकाशित किया था। जिसके बाद टीचर के खिलाफ कार्रवाई की गई है। 

विज्ञापन
The collector suspended the teacher who went to school in an inebriated condition
निलंबित शिक्षक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

टीकमगढ़ जिले के पलेरा ब्लॉक के पठारी गांव स्थित शासकीय प्राथमिक शाला के शिक्षक राजकुमार कुशवाहा को शराब के नशे में स्कूल आने और बच्चों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करने के मामले में निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई टीकमगढ़ कलेक्टर द्वारा की गई है।

वायरल वीडियो के आधार पर हुई जांच
रविवार सुबह सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें शिक्षक राजकुमार कुशवाहा शराब के नशे में स्कूल में मौजूद बच्चों के साथ गाली-गलौज करते दिखाई दिए। इस मामले को टीकमगढ़ कलेक्टर ने संज्ञान में लिया और तत्काल जांच के आदेश दिए। विकासखंड शिक्षा अधिकारी और संकुल प्राचार्य बमोरी कला को जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए थे।

विज्ञापन


जांच रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि शिक्षक राजकुमार कुशवाहा अक्सर शराब के नशे में स्कूल आते हैं और बच्चों के साथ अनुचित व्यवहार करते हैं। संकुल प्राचार्य द्वारा वीडियो की सत्यता की पुष्टि के बाद प्रशासन ने सख्त कदम उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मध्य प्रदेश सिविल सेवा नियमों के तहत निलंबन
मध्य प्रदेश सिविल सेवा नियम, 1966 के तहत यह आचरण अनुचित पाया गया, जिसके आधार पर शिक्षक राजकुमार कुशवाहा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी, टीकमगढ़ निर्धारित किया गया है, और उन्हें जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।


अमर उजाला ने सबसे पहले प्रकाशित की थी खबर
इस मामले को लेकर अमर उजाला ने सबसे पहले खबर प्रकाशित की थी, जिसके बाद प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई की। रविवार शाम तक टीकमगढ़ कलेक्टर ने रिपोर्ट तलब कर ली थी और शिक्षक के निलंबन के आदेश जारी कर दिए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed