{"_id":"5728a46c4f1c1b2a3b5ccef6","slug":"tikamgarh-dm-ordered-do-not-wash-your-cars-till-15-june","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूखे की आफतः डीएम ने दिया गाड़ियां न धोने का फरमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूखे की आफतः डीएम ने दिया गाड़ियां न धोने का फरमान
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 03 May 2016 06:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूखे से झुलसते मध्यप्रदेश में अब अधिकारियों ने पानी की बर्बादी पर सख्ती शुरू कर दी है। इसी कड़ी में राज्य के टीकमगढ़ जिले की मजिस्ट्रेट ने शहरवासियों को गाड़ियां न धोने का फरमान सुना दिया है। डीएम ने निर्देश दिया है कि आगामी 15 जून तक जब कोई भी व्यक्ति अपनी गाड़ी धोने में पानी बर्बाद नहीं करेगा।
विज्ञापन
जिले की नवनियुक्त डीएम प्रियंका दास ने हाल ही में कामकाज संभाला है। अपनी तेजतर्रार कार्यप्रणाली और जनोपयोगी फैसलों के कारण वह तेजी से लोगों में लोकप्रिय भी होती जा रही हैं। काम संभालने के दूसरे दिन ही जिले भर के अधिकारियों की बैठक कर उन्होंने लंबित पड़े कार्यों को तेजी से निपटाने के निर्देश जारी कर दिए थे।
विज्ञापन
अब सूखे से निपटने के लिए भी वह तेजी से कदम उठाती दिख रही हैं। उनका हाल का यह फैसला इसी कड़ी में माना जा रहा है। बता दें कि मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले में पानी के कारण हालात लगातार विकट होते जा रहे हैं। टीकमगढ़ ही वो जिला है जहां नहर के पानी की रखवाली के लिए नगर पालिका ने हथियारबंद गार्ड को खड़ा किया है। नगर पालिका को आशंका है कि निकट ही यूपी जिले के किसान उनकी नहर से पानी न चुरा लें।
विज्ञापन
Tikamgarh district, Madhya Pradesh: District collector imposes ban on car wash centres due to water crisis in the area, till 15th June.
— ANI (@ANI_news) May 3, 2016
