{"_id":"5dac21818ebc3e93c02b1bae","slug":"tikamgarh-a-child-fell-from-a-building-on-a-rickshaw-that-was-passing-on-road-below","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: खेलते हुए दूसरी मंजिल से रिक्शे में गिरा मासूम, बाल-बाल बची जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: खेलते हुए दूसरी मंजिल से रिक्शे में गिरा मासूम, बाल-बाल बची जान
Sun, 20 Oct 2019 03:01 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
Published by: अनवर अंसारी
Updated Sun, 20 Oct 2019 03:01 PM IST
विज्ञापन
रिक्शे पर गिरा बच्चा
- फोटो : ANI
एक कहावत है कि 'जाको राखे साइयां मार सके न कोए'। ये कहावत मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ में हुए एक मामले में बिल्कुल ठीक बैठती है। यहां घर की दूसरी मंजिल पर खेल रहा बच्चा खेलते हुए नीचे से गुजर रहे रिक्शे पर गिर पड़ा। इस हादसे में बच्चे को किसी भी प्रकार की चोट नहीं पहुंची।
विज्ञापन
#WATCH Tikamgarh: A child fell from a building on a rickshaw that was passing on road below. Child's father Ashish Jain says,"He was playing on 2nd floor with family members. He fell from railing after he lost his balance. He was examined at a hospital & is safe". #MadhyaPradesh pic.twitter.com/3yDOzZmB9y
— ANI (@ANI) October 20, 2019विज्ञापन
दरअसल, टीकमगढ़ में एक बच्चा अपने घर की दूसरी मंजिल पर खेल रहा था। उसी दौरान नीचे से एक रिक्शा गुजर रहा था। तभी बच्चा खेलते हुए संतुलन खोकर नीचे गिर पड़ा। बच्चा जब नीचे गिरा तभी रिक्शा वहां से गुजर रहा था, बच्चा सीधे रिक्शे पर आ गिरा। जिसके बाद रिक्शा चालक ने उसे तुरंत रिक्शे पर से उठाया।
विज्ञापन
इस घटना के बाद रिक्शे के आसपास भीड़ लग गई। इस हादसे में बच्चे को कोई चोट नहीं आई।
बच्चे के पिता आशीष जैन ने कहा कि वह परिवार के सदस्यों के साथ दूसरी मंजिल पर खेल रहा था। खेलते समय संतुलन खोने से वह रेलिंग से गिर गया। उसकी अस्पताल में जांच की गई है और वह सुरक्षित है।

