जज के बेटे ने दोस्तो संग ट्रेन में लड़की से की रेप की कोशिश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के जबलपुर से भोपाल आ रही एक लड़की से ट्रेन में तीन युवकों ने अश्लील हरकत कर उसके साथ रेप करने का प्रयास किया। लड़की परिवार संग
जबलपुर से भोपाल आ रही थी। लड़की के परिजनों की शिकायत पर राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया है लड़की से रेप का प्रयास करने वाले युवक के पिता मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में जज हैं।
पिता ने बजाया ट्रेन का अलार्म
टीओआई की ख्ाबर के मुताबिक रविवार रात को ओवरनाइट एक्सप्रेस से एक दस साल की किशोरी परिजनों संग जबलपुर से भोपाल आ रही थी। इसी दौरान इंदौर निवासी पीयूष दूबे ल़ड़की की अपर बर्थ में आया और उससे छेड़छाड़ करने लगा।
लड़की के चिल्लाने पर उसके पिता की नींद खुल गई और उन्होंने ट्रेन का अलार्म बजाया। जीआरपी पुलिस ने ट्रेन के इटारसी पहुंचने पर पीयूष दूबे निवासी इंदौर और उसके दो अन्य दोस्त आलोक मिश्रा निवासी इंदौर व महिराज सिंह निवासी भोपाल को गिरफ्तार कर लिया।
