फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Thieves storm into a deserted house in Raisen: 15 tola of gold, half a kilo of silver, crossed the cash, the family went to the wedding

रायसेन में सूने घर में चोरों का धावा: 15 तोला सोना, आधा किलो चांदी समेत नगदी की पार, शादी में गया था परिवार

Sat, 12 Feb 2022 12:22 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायसेन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायसेन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sat, 12 Feb 2022 12:22 PM IST
सार

रायसेन में सूने पड़े एक घर में चोरों ने धावा बोला और 15 तोला सोना, आधा किलो चांदी समेत नगदी पर हाथ साफ कर फरार हो गए। परिवार के सदस्य शादी में शामिल होने छिंदवाड़ा गए थे। जब मकान मालिक वापस आए तो उन्हें चोरी की वारदात की जानकारी मिली।

विज्ञापन
Thieves storm into a deserted house in Raisen: 15 tola of gold, half a kilo of silver, crossed the cash, the family went to the wedding
रायसेन: घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायसेन जिले के बरेली में चोरों ने एक सूने घर को अपना निशाना और सोने-चांदी के जेवरात सहित नकदी ले कर फरार हो गए। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बरेली के मारुति नगर में रहने वाले रमाकांत द्विवेदी 9 फरवरी को अपने रिश्तेदार के यहां शादी में शामिल होने परिवार सहित छिंदवाड़ा गए थे। जब वो शुक्रवार शाम को घर वापस आए तो घर के ताले टूटे मिले। उन्होंने अंदर जाकर देखा तो मकान के अंदर अधिकतर कमरों के ताले टूटे हुए थे।

घटना की शिकायत उन्होंने पुलिस को दी। सूचना पर एसडीओपी राजीव जंगले, थाना प्रभारी जगदीश सिंह सिद्धू दलबल के साथ घटना स्थल पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया। पुलिस विभाग ने फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट और डॉग स्कॉट को बुलाया है। वहीं आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है।  
विज्ञापन


घर के मालिक रमाकांत द्विवेदी ने बताया कि घर के सभी सदस्य 9 फरवरी को शादी में शामिल होने के लिए छिंदवाड़ा गए हुए थे। उन्होंने बताया कि घर में रखा लगभग 15 तोला सोना, आधा किलो चांदी चोरी हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed