{"_id":"238b6d06-eeab-11e2-b9db-001e671f54a0","slug":"thief-wrote-at-judges-home-you-punished-me-and-i-did-the-same","type":"story","status":"publish","title_hn":"जज के घर चोर ने लिखा, 'तूने मुझे सजा दी, मैंने तुझे' ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जज के घर चोर ने लिखा, 'तूने मुझे सजा दी, मैंने तुझे'
इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 17 Jul 2013 12:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के धार में एक चोरी की घटना के सबको हैरत में डाल दिया है। धार में एक जज के घर हुई चोरी में चोर दीवार में लिपस्टिक से लिख गया- तूने मुझे सजा दी मैंने तुझे..!!
विज्ञापन
इस लिखावट के आधार पर पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। चोर सामान तो कुछ खास नहीं ले गए पर दीवार पर लिखी उस बात से पुलिस को भी हैरत डाल दिया।
न्यायाधीश अतुल बिल्लौरे अवकाश पर गए हुए थे और उसी समय चोर उनके घर में घुस गए।
चोर छत पर लगी सीमेंट शीट काटकर घर में दाखिल हुए। चप्पा-चप्पा खंगाला। अलमारी में तोड़फोड़ की। सारा सामान बिखेर गए। चोर बेडरूम में एक छुरा भी छोड़ गए, आशंका है कि वे किसी बड़ी घटना की नीयत से आए थे।
विज्ञापन
इस घटना को पुलिस गंभीरता से ले रही है। न्यायाधीश के लिए सुरक्षा की मांग भी की गई है।
