फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   The thief put back the stolen goods in Balaghat, apologized by writing a letter

MP News: बालाघाट के जैन मंदिर से लाखों का सामान चोरी, जानें चोर की किस हरकत पर लोग कर रहे तारीफ

Sat, 29 Oct 2022 07:08 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 29 Oct 2022 07:08 PM IST
सार

बालाघाट के एक जैन मंदिर में 24 अक्टूबर को चोरी हो गई थी। लाखों का सामान चोरी गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही थी। शुक्रवार रात को चोरी गया सामान कोई मंदिर के पास बने पंचायत भवन में रखकर चला गया। उसने साथ में एक पत्र भी छोड़ा है। 

विज्ञापन
The thief put back the stolen goods in Balaghat, apologized by writing a letter
चोर ने जैन मंदिर से चुराया सामान वापस रखा और पत्र लिखकर माफी मांगी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश में अनोखा मामला सामने आया है। मंदिर से चोरी लाखों का सामान चोर वापस मंदिर के पास रख आया, चौंकाने वाली बात ये है कि उसने एक पत्र भी चुराए सामान के साथ छोड़ा है। उसे पढ़कर हर कोई हैरान है। ये लेटर अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन


बता दें कि मामला बालाघाट जिले का है। यहां के एक जैन मंदिर में 24 अक्टूबर को चोरी हो गई थी। इसमें चांदी के 9 छत्र और एक चांदी के भामंडल सहित लाखों का सामान चोरी गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही थी। इस बीच शुक्रवार रात को चोरी गया सामान कोई मंदिर के पास बने पंचायत भवन में रखकर चला गया। साथ में एक पत्र भी छोड़ा है, जिसमें उसने इस कृत्य के लिए माफी मांगी है। चोर की इस हरकत की अब चर्चा है और लोग उसका मन बदलने की तारीफ भी कर रहे हैं। 
विज्ञापन


लेटर में ये लिखा
चोरी के सामान के साथ झोले में एक पत्र भी मिला है। उसमें लिखा है कि 'मेरे से ना गलती हुई है, मुझे माफ करें। मेरे को इस सामान से बहुत नुकसान हुआ है। इसलिए मैं इस सामान को वापस रख रहा हूं। जिसे भी ये सामान मिले, जैन मंदिर में दे देना। मैं एक लापता निवासी हूं।' ये पत्र अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने बताया कि चोर की अभी भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed