फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   The security guard thrashed the alcoholics who were creating ruckus in the district hospital

MP News: जिला अस्पताल में उत्पात मचा रहे शराबियों को सुरक्षा गार्ड ने धुना, नशे में महिला से कर रहा था अभद्रता

Thu, 16 Feb 2023 05:46 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 16 Feb 2023 05:46 PM IST
सार


महिला सुरक्षाकर्मी ज्योति ठाकुर एमसीएच वॉर्ड में रहती है। वहां दो शराबी युवक नशे में हंगामा कर रहे थे, जब ज्योति ने दोनों को रोकने का प्रयास किया तो दोनों ने एक डंडा उठाकर उसे मारने का प्रयास किया, अपने बचाव में ज्योति ने शराबियों को जमकर धुना।

विज्ञापन
The security guard thrashed the alcoholics who were creating ruckus in the district hospital
दमोह जिला अस्पताल (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दमोह के जिला अस्पताल में मरीज और उनके परिजनों की सुरक्षा के लिए तैनात किए गए सुरक्षाकर्मी भी अब अस्पताल में सुरक्षित नहीं हैं। ऐसा ही घटनाक्रम अस्पताल के एमसीएच वॉर्ड में सामने आया, जहां दो शराबी नशे में उत्पात मचा रहे थे। इन्हें रोकने के लिए एक महिला सुरक्षाकर्मी पहुंची तो उन्होंने महिला के साथ ही अभद्रता करना शुरू कर दिया। जिससे महिला सुरक्षा गार्ड ने अपने साथियों को बुलाया औन इन शराबियों की जमकर धुनाई की इसके बाद अस्पताल प्रबंधन काे सूचना दी गई और शराबियों को पुलिस के हवाले किया गया।
विज्ञापन


महिला सुरक्षाकर्मी ज्योति ठाकुर ने बताया कि उसकी ड्यूटी एमसीएच वॉर्ड में रहती है। वहां दो शराबी युवक नशे में हंगामा कर रहे थे। उन्हें वहां से हटाया तो वह आगे ट्रामा वॉर्ड के यहां जाकर फिर हंगामा करने लगे। उन्हें पुन: रोकने का प्रयास किया तो दोनों ने एक डंडा उठाकर उसे मारने का प्रयास किया, जिससे अपना बचाव किया और अपने साथी सुरक्षा गार्ड को आवाज लगाई। जब अन्य सुरक्षाकर्मी आ गए तब उसने इन शराबियों की पिटाई की और अस्पताल के सिविल सर्जन को सूचना दी।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. राजेश नामदेव ने बताया कि जमुनिया गांव के रहने वाले वीरेंद्र और प्रीतम कोरी शराब के नशे में अस्पताल के एमसीएच वार्ड पहुंचे थे। वहां उन्होंने महिला गार्ड से अभद्रता की इसके बाद इनको पकड़ा गया और पुलिस को सूचना देकर एमएलसी कराने के बाद पुलिस दोनों को अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed