फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   The evening of Bhopal will be decorated with GIFLIF: Himanshu and Pragya will narrate the tales of Dastagoi, indie music will make them dance.

GIFLIF से सजेगी भोपाल की शाम: पीयूष मिश्रा, हिमांशु बाजपेयी की प्रस्तुतियां लगाएंगी चार चांद, झूम उठेंगे दर्शक

Tue, 15 Mar 2022 05:03 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 15 Mar 2022 05:03 PM IST
सार

राजधानी भोपाल में 26 और 27 मार्च को जिफलिफ का आयोजन किया जा रहा है। इस साल कार्यक्रम में हिमांशु-प्रज्ञा दस्तागोई के किस्से सुनाएंगे, तो पीयूष मिश्रा अपने बैंड के साथ प्रस्तुति देंगे, वहीं रवि गुप्ता अपनी कॉमेडी से लोगों को हंसाएंगे।

विज्ञापन
The evening of Bhopal will be decorated with GIFLIF: Himanshu and Pragya will narrate the tales of Dastagoi, indie music will make them dance.
भोपाल में 26-27 मार्च को होगा जिफलिफ का आयोजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल में 26 और 27 मार्च की शाम को GIFLIF कॉमेडी एंड म्यूजिक फेस्ट का आयोजन किया जा रहा है। इस साल कार्यक्रम एमपीटी डीडीएक्स ड्राइव इन सिनेमा में आयोजित होगा। 26 मार्च को शाम 5:00 बजे से और 27 मार्च को शाम 6:00 बजे से कार्यक्रम की शुरुआत होगी। बीते साल जिफलिफ की ओर से ड्राइव इन म्यूजिक फेस्ट का आयोजन किया गया था, जिसे बड़ी संख्या में लोगों ने पसंद किया था। इसकी सफलता को देखते हुए इस साल संस्था ने जिफलिफ यूथ फेस्ट का आयोजन करने का फैसला किया है। कॉमेडी एंड म्यूजिक फेस्ट भी जिफलिफ यूथ फेस्ट का हिस्सा होंगे।
विज्ञापन


हिमांशु-प्रज्ञा सुनाएंगे दस्तागोई के किस्से
जिफलिफ आयोजन में इस साल कॉमेडी, किस्सागोई और इंडी म्यूजिक का कॉम्बिनेशन प्रस्तुत किया जाएगा, जिसे देखकर दर्शक झूमने-गुदगुदाने पर मजबूर हो जाएंगे। कार्यक्रम में इस साल हिमांशु बाजपेयी और प्रज्ञा शर्मा दास्तानगोई सेगमेंट में किस्से सुनाएंगे। वहीं 'मुझे कल की चिंता नहीं, मुझे तो डर है परसों का' जैसी लाइन सुनाकर कई मंचों से कॉमेडी के पंच बरसा चुके रवि गुप्ता अपनी क्लीन कट कॉमेडी से लोगों को हंसाने आ रहे हैं। 
विज्ञापन


पीयूष मिश्रा बैंड के साथ देंगे प्रस्तुति
जिफलिफ की शानदार शाम की शुरुआत 6 इंडी म्यूजिक बैंड लाइव संगीत से होगी। जाने माने अभिनेता और गायक पीयूष मिश्रा और उनका बैंड बल्लीमारान यहां प्रस्तुति देगा। इसके अलावा 'अग्नि: द रॉक बैंड' भी श्रोताओं को मंत्र मुग्ध करने के लिए मौजूद होगा। दर्शक कार्यक्रम के लिए टिकट www.GIFLIF.in की वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं। एमपी टूरिज्म द्वारा प्रस्तुत यह कार्यक्रम व्हाइट वॉल्स मीडिया की पहल पर आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed