फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   teacher beat the girl student with a rule for not doing homework in Kendriya Vidyalaya eye injury In Damoh

MP News: होमवर्क न करने पर छात्रा की पिटाई, केंद्रीय विद्यालय में शिक्षिका ने रूल से पीटा, आंख में आई चोट

Sun, 30 Oct 2022 10:54 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 30 Oct 2022 10:54 AM IST
सार

दमोह के केंद्रीय विद्यालय में होमवर्क न करने पर छात्रा से बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। शिक्षिका ने छात्रा को रूल से मारा जिससे उसकी आंख में चोट आई है।

विज्ञापन
teacher beat the girl student with a rule for not doing homework in Kendriya Vidyalaya eye injury In Damoh
होमवर्क न करने पर छात्रा को बेरहमी से मारा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह में संचालित केंद्रीय विद्यालय की एक महिला शिक्षिका पर एक छात्रा ने मारपीट के आरोप लगाए हैं। छात्रा जब घर पहुंची तब परिजनों को जानकारी दी। जिसके बाद वह छात्रा को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। छात्रा के आंख में चोट आई है।  नेत्र रोग विशेषज्ञ द्वारा छात्रा का इलाज किया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार केंद्रीय विद्यालय की कक्षा नौवीं की छात्रा वंदना ठाकुर ने बताया कि शनिवार को शिक्षिका मोनू शर्मा छात्रों का होमवर्क जांच रही थी। जब उसकी कापी जांची तो छात्रा ने बताया कि उसके होमवर्क का एक पेज नहीं है। इससे गुस्साई शिक्षिका ने लकड़ी की रूल से उसके साथ मारपीट कर दी, जो उसकी आंख में जाकर लगी। इसके बाद कई बार पानी से उसका मुंह भी धुलाया गया, लेकिन परिवार के लोगों को किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी गई। छात्रा जब घर पहुंची तो उसकी आंख में काफी दर्द हो रहा था जिसके बाद उसने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिवार के लोग उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आए जहां उसका इलाज किया गया। सुभाष कॉलोनी निवासी पंकज सेन ने बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाली  छात्रा वंदना को केंद्रीय विद्यालय की एक शिक्षिका ने होमवर्क न होने पर बेरहमी से मारा है। छात्रा ने घर पहुंचकर परिजनों को इस बारे में बताया तो वह परिवार के साथ उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर आए। वहीं, इन आरोपों के संबंध में जब केंद्रीय विद्यालय प्रबंधन से बात कर उनका पक्ष जानना चाहा तो संपर्क नहीं हुआ। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed