{"_id":"5bc33282bdec2269b84629bd","slug":"teacher-arrested-due-to-post-hurting-religious-sentiments-on-whatsapp","type":"story","status":"publish","title_hn":"धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले व्हाट्सएप पोस्ट के कारण शिक्षक हुआ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले व्हाट्सएप पोस्ट के कारण शिक्षक हुआ गिरफ्तार
भाषा, भोपाल
Updated Sun, 14 Oct 2018 05:48 PM IST
विज्ञापन
WhatsApp Crime
उमरिया जिले के मानपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बांसा के एक शिक्षक को व्हाट्सएप पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला पोस्ट डालने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। तहसीलदार एवं सहायक रिटर्निंग आफिसर रमेश परमार ने रविवार को बताया, ‘‘शिक्षक तिलक राज सिंह तहसील में निर्वाचन संबंधी कार्य में बूथ लेवल आफिसर (बीएलओ) का भी कार्य कर रहे हैं और इनके द्वारा बीएलओ ग्रुप में कथित भड़काऊ पोस्ट डाली गई है जो किसी धर्म विशेष की भावना को ठेस पंहुचा रही है।’’
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज करवाई गई है और ‘हमारी गुजारिश है कि इस तरह की कोई भी पोस्ट किसी ग्रुप में न डालें जिससे किसी की भावनाएं आहत हों।’ इसी बीच, उमरिया जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर डी प्रजापति ने कहा कि तहसीलदार द्वारा रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर विवेचना की गई और आरोपी शिक्षक तिलक राज सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि उसके खिलाफ भादंवि की धारा 153 ए और 295 के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
