{"_id":"5edca8afa041f753cc5a04e2","slug":"tanker-collided-with-car-which-killed-and-injured-many-people-driver-fled-police-registered-case-against-him","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: तेल टैंकर ने कार को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: तेल टैंकर ने कार को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत, तीन घायल
Sun, 07 Jun 2020 02:13 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: Sneha Baluni
Updated Sun, 07 Jun 2020 02:13 PM IST
विज्ञापन
कार-टैंकर भिड़ंत (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सागर जिला मुख्यालय से करीब 48 किलोमीटर दूर गढ़ाकोटा में रविवार सुबह तेल के एक टैंकर ने कार को टक्कर मार दी जिससे कार में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
गढ़ाकोटा पुलिस थाना प्रभारी के. एन. अरजरिया ने बताया कि सुबह करीब सात बजे सरकारी अतिथि गृह के पास एक अज्ञात टैंकर ने कार को टक्कर मार दी। इसमें कार में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और अन्य तीन घायल हो गए।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान जितेंद्र शुक्ला (40), सुनील तिवारी (36) और प्रमोद शुक्ला (35) के रूप में की गई है। ये सभी उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के परानीपुर गांव के रहने वाले थे। अरजरिया ने बताया कि हादसे के वक्त कार में सवार लोग मुंबई से प्रयागराज जा रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि तीनों घायलों को इलाज के लिए सागर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अरजरिया ने बताया कि हादसे के बाद टैंकर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है।
