फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   supporters of digvijay came on roads

दिग्विजय समर्थक भाजपा के खिलाफ सड़कों पर उतरे

Sat, 31 Aug 2013 01:17 PM IST
जयप्रकाश पाराशर/ भोपाल
जयप्रकाश पाराशर/ भोपाल Updated Sat, 31 Aug 2013 01:17 PM IST
विज्ञापन
supporters of digvijay came on roads

मध्य प्रदेश के धार जिले में कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह के काफिले पर हुए पथराव के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेशभर में प्रदर्शन और पुतला दहन कर रहे हैं।

विज्ञापन


भोपाल में दिग्विजय समर्थकों ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय का घेराव किया। दिग्विजय समर्थकों को अपनी ताकत दिखाने का यह अच्छा मौका मिल गया है।

दिग्विजय सिंह ने रात को ट्वीट कर आरोप लगाया था कि कुक्षी के करीब भाजपा और आरएसएस के कार्यकर्ताओं ने उनकी कारों पर पथराव किया।

भाजपा के जिलाध्यक्ष रमेश धारीवाल ने इस आरोप से पल्ला झाड़ते हुए कहा था कि हमले से भाजपा का कोई लेना देना नहीं है। दिग्विजय की बयानबाजी से नाराज लोगों ने यह हमला किया होगा।
विज्ञापन


मध्य प्रदेश के गृहमंत्री ने कहा है कि दिग्विजय सिंह को हर घटना में आरएसएस और भाजपा ही नजर आते हैं। घटना की पुलिस जांच कर रही है।

दिग्विजय के काफिले पर पथराव, हमला


दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर कहा था कि उनके काफिले पर हमला राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लोगों ने किया है। इस दौरान मध्य प्रदेश पुलिस मूकदर्शक बनी रही और तमाशा देखती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा है कि कुक्षी में पहले पुलिस वाले आए थे कि उन्हें काले झंडे दिखाए जाने वाले हैं। उसके बाद गाड़ी पर पथराव किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed