फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Strange problem of government school! Girl students start screaming as soon as they come here

MP News: सरकारी स्कूल की अजीब मुसीबत! यहां आते ही चीखने-चिल्लाने लगती हैं छात्राएं, परिजनों को जादू-टोने का डर

Fri, 16 Dec 2022 11:04 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 16 Dec 2022 11:04 PM IST
सार

शहडोल जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां के एक सरकारी स्कूल में छात्राएं प्रवेश करते ही अजीब हरकतें करने लगती हैं। कोई चीखने-चिल्लाने लगती है तो कोई रोने लगती है। 

विज्ञापन
Strange problem of government school! Girl students start screaming as soon as they come here
शहडोल के स्कूल में अजीब हरकत करतीं छात्राएं। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश को गजब यूं ही नहीं कहा जाता। यहां अजीबोगरीब मामले लगातार देखने को मिलते रहते हैं। अब शहडोल जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां के एक सरकारी स्कूल में छात्राएं प्रवेश करते ही अजीब हरकतें करने लगती हैं। कोई चीखने-चिल्लाने लगती है तो कोई रोने लगती है। कोई लोट लगाने लगती है तो कई झूमने लगती है। शिक्षकों के साथ ही परिजन भी हैरान हैं कि आए दिन ऐसा क्यों हो रहा है। डॉक्टरों ने भी बच्चियों की जांच की पर कुछ नहीं मिला। अब स्कूल में झाड़-फूंक का सहारा लिया जा रहा है।
विज्ञापन


हम बात कर रहे हैं शहडोल जिले के बुढ़ार विकासखंड के ग्राम बिलटुकरी में बने शासकीय हाई स्कूल की। बताया गया कि इस स्कूल में पढ़ने वाली छात्राएं इस समय विद्यालय में प्रवेश करते ही अपने होश खो देती हैं और अजीब हरकतें करने लगती हैं। कई बार ऐसा हो चुका है। छात्राओं की ऐसी स्थिति देख शिक्षक पहले तो काफी डर गए थे, फिर उन्हें संभालने और आए दिन ऐसा होने पर वे अब डर से ज्यादा परेशान नजर आते हैं। बताया गया कि बच्चियों की तबीयत भी स्कूल में बिगड़ती है, जबकि घर पर वे सामान्य रहती हैं। 
विज्ञापन


ऐसा नहीं कि बच्चियों को डॉक्टरों को नहीं दिखाया गया। परिजन बच्चियों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र झींकबिजुरी ले गए थे, जहां चिकित्सीय परीक्षण में तो सभी की हालत सामान्य थी। लेकिन स्कूल में उनकी हरकतें चिंता का विषय है। ये भी पता चला है कि कुछ परिजनों द्वारा स्कूल परिसर में ही अपने बच्चों को झाड़फूंक कराया गया, क्योंकि उन्हें ऐसी आशंका है कि किसी ऊपरी हवा या जादू टोने का साया है। हालकि कुछ देर बाद छात्राएं सामान्य स्थिति में भी लौट आती हैं। ग्रामीणों का कहना है कि ये समस्या समझ से बाहर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले को लेकर जब प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र झींकबिजुरी के मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर भूपेंद्र सिंह सेंगर से बात की गई तो उन्होंने बताया कि हमने पीड़ित छात्राओं का चिकित्सीय परीक्षण किया था। छात्राओं को वैसे किसी भी प्रकार की कोई बीमारी नहीं है। 




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed