{"_id":"3f9875dbae5364d3f9c5e2218bce3bf9","slug":"stone-throwing-on-jayanti-express-train-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश:जयंती एक्सप्रेस पर पथराव, कई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश:जयंती एक्सप्रेस पर पथराव, कई घायल
टीम डिजिटल / अमर उजाला
Updated Thu, 05 Feb 2015 04:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के होशंगाबाद स्टेशन के समीप जयंती जनता एक्सप्रेस पर कुछ अज्ञात बदमाशों ने अचानक पथराव कर दिया। पथराव में कई लोग घायल हो गए। घायलों में कई बच्चे भी शामिल हैं। घटना की सूचना पर रेलवे प्रशासन और पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस घटना के आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक गुरूवार दोपहर होशंगाबाद के नजदीक जयंती एक्सप्रेस पर कुछ अज्ञात बदामाशों ने ताबड़तोड़ पथराव कर दिया। अचानक हुए इस पथराव में कई यात्री और अन्य लोग घायल हो गए। पथराव की वजह से यहां कई ट्रेनें लेट हो गई।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचा रेलवे प्रशासन और पुलिस की मदद से घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया। फिलहाल ट्रेन को रोक दिया गया है। गंभीर रुप से घायल लोगों को उपचार के लिए पास के नर्मदा हॉस्पिटल भेजा गया है। घटना के आरोपियों और पथराव की वजह का पुलिस और जीआरपी पता लगा रही है।
विज्ञापन
