फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Special DG Purushottam sharma dispute with wife priya sharma

स्पेशल डीजी का घरेलू विवाद: एडीजी पुरुषोत्तम शर्मा ने पत्नी के खिलाफ की शिकायत, पिछले साल वायरल हुए थे दो वीडियो

Mon, 01 Nov 2021 08:54 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Amit Mandal Updated Mon, 01 Nov 2021 08:54 PM IST
सार

एजीडी की पत्नी प्रिया शर्मा अपने पति के बाग सेवनिया स्थित निवास पर पहुंची थी और यहां पर भारी हंगामा खड़ा हो गया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को संभाला।

विज्ञापन
Special DG Purushottam sharma dispute with wife priya sharma
पुरुषोत्तम शर्मा - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी और मध्यप्रदेश पुलिस के विशेष पुलिस महानिदेशक (स्पेशल डीजी) पुरुषोत्तम शर्मा ने रविवार को बाग सेवनिया थाने में अपनी पत्नी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि पत्नी हंगामा कर परेशान कर रही हैं। उन्होंने पुलिस को भी मौके पर बुलाया था।  

विज्ञापन


पिछले साल विशेष पुलिस महानिदेशक (स्पेशल डीजी) के दो वीडियो वायरल हुए थे। एक में पत्नी को एक टीवी एंकर के घर पर पकड़ा था और सवाल-जवाब किए थे। इसके बाद पुरुषोत्तम शर्मा ने घर पर अपनी पत्नी प्रिया शर्मा की पिटाई की थी। यह दोनों वीडियो वायरल होने के बाद से शर्मा सस्पेंड चल रहे थे। पति-पत्नी अलग रहते हैं। 
विज्ञापन


मामला रविवार दोपहर का है। प्रिया शर्मा अपने पति के बाग सेवनिया स्थित निवास पर पहुंची थी। उन्होंने जोर-जोर से आवाज लगाकर उन्हें बुलाया, लेकिन वे बाहर नहीं निकले। वह उनसे बातचीत करना चाह रही थीं। इस दौरान बागसेवनिया पुलिस को इसकी सूचना दी गई। बागसेवनिया थाना प्रभारी संजीव चौकसे महिला बल के साथ मौके पर पहुंचे। प्रिया शर्मा को समझाने की कोशिश की गई, लेकिन वह करीब चार बजे तक वहीं रुकी रहीं। बाद में वहां से चली गईं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
कुत्ते के इलाज पर विवाद
पति और पत्नी में नया विवाद पालतू कुत्ते के मुद्दे पर हुआ है। शर्मा ने भोपाल के बाग सेवनिया थाने में पत्नी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। आरोप है कि पत्नी ने घर पर हंगामा किया। रास्ता रोका और पैसे के लिए विवाद किया। दरअसल, पत्नी पालतू कुत्ते के इलाज के लिए खर्च मांगने आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed