फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Space not found in Ujjain now Wonderla amusement park can open in Indore

Ujjain: वंडरला एम्यूजमेंट पार्क के लिए जगह नहीं तलाश पाए उद्योग विभाग के अफसर, अब इंदौर में मिल सकती है सौगात

Sat, 20 Jan 2024 09:11 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 20 Jan 2024 09:11 AM IST
सार

उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया ने बताया कि अधिकारियों की उदासीनता के चलते प्रदेश का पहला मनोरंजन पार्क डालने का काम खटाई में पड़ गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से बात कर इस मामले में हस्तक्षेप करने का आग्रह करूंगा। जिससे उज्जैन और प्रदेशवासियों को एक बड़ी सौगात मिल सके।

विज्ञापन
Space not found in Ujjain now Wonderla amusement park can open in Indore
पार्क के लिए अब इंदौर में तलाशी जा रही जमीन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन में डलने वाले प्रदेश के पहले वंडरला एम्यूजमेंट पार्क का काम अब अधिकारियों की उदासीनता के चलते खटाई में पड़ गया है। भारत में मनोरंजन पार्क की सबसे बड़ी श्रृंखला के रूप में वंडरला एम्यूजमेंट पार्क के लिए उज्जैन उद्योग विभाग के अधिकारी जमीन चिन्हित नहीं करा सके, इसलिए अब यह पार्क इंदौर में डालने की कवायद चल रही है। 

विज्ञापन


उज्जैन में महाकाल लोक देखने के लिए रोज लाखों लोग आ रहे हैं। लेकिन, अधिकांश श्रद्धालु और पर्यटक यहां रात में नहीं यहां रुकते है। इससे शहर को पर्यटक और श्रद्धालुओं का उतना लाभ नहीं मिल रहा है, जितना मिलना चाहिए। बाहर से आने वालों को यहां समय बिताने के लिए मनोरंजन मिले, इसके लिए कुछ समय पूर्व मनोरंजन पार्क बनाने की तैयारी शुरू की गई थी। उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया ने इसके लिए मनोरंजन पार्क की बड़ी श्रंखला वाली कंपनी वंडरला को प्रस्ताव दिया था। 
विज्ञापन


सांसद के अनुसार, वंडरला प्रबंधन ने इसमें रुचि दिखाई थी और सांसद फिरोजिया ने उद्योग विकास निगम के अधिकारियों से इस संबंध में चर्चा कर जमीन चिन्हित करने के निर्देश दिए थे। इंदौर-उज्जैन मार्ग आगर रोड और शंकरपुर क्षेत्र के आसपास जमीन तलाशने के लिए प्रयास चल रहे थे। लेकिन, उद्योग विभाग के अधिकारियों और स्थानीय अधिकारियों की उदासीनता के चलते अभियान प्रोजेक्ट खटाई में पढ़ता नजर आ रहा है। अब यह प्रोजेक्ट इंदौर में डलने की तैयारी है, जिसे लेकर उज्जैन सांसद ने आपत्ति जताई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एम्युजमेंट पार्क करीब 20 एकड़ भूमि में बनाया जाना था। अभी मप्र में एक भी एम्यूजमेंट पार्क नहीं है। दो दशक में मप्र में कई वाटर पार्क शुरू हुए हैं, लेकिन इमेजिका, एस्सल वर्ल्ड, वंडरला जैसे राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर का एक भी एम्यूजमेंट पार्क नहीं है। प्रदेशवासियों को यदि एम्यूजमेंट पार्क का आनंद लेना होता है तो उन्हें मुंबई, बैंगलुरू, आदि बड़े शहरों में जाना पड़ता है। उज्जैन के आसपास वंडरला एम्युजमेंट पार्क स्थापित होता तो प्रदेश और शहर के लिए मनोरंजन की बड़ी सुविधा मिलती, साथ ही वंडरला के लिए भी मप्र नया स्थान होता है। 


अभी वंडरला के तीन एम्यूजमेंट पार्क, बैंगलुरू, कोच्चि और हैदराबाद में स्थापित हैं। उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया ने बताया कि अधिकारियों की उदासीनता के चलते प्रदेश का पहला मनोरंजन पार्क डालने का काम खटाई में पड़ गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से बात कर इस मामले में हस्तक्षेप करने का आग्रह करूंगा। जिससे उज्जैन और प्रदेशवासियों को एक बड़ी सौगात मिल सके।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed