फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   sonia gandhi_madhyapradesh_ bjp

’भाजपा की भ्रष्ट सरकार ने धन का सही इस्तेमाल नहीं किया’

Thu, 21 Nov 2013 03:31 PM IST
जयप्रकाश पाराशर,मेघनगर (झाबुआ)
जयप्रकाश पाराशर,मेघनगर (झाबुआ) Updated Thu, 21 Nov 2013 03:31 PM IST
विज्ञापन
sonia gandhi_madhyapradesh_ bjp

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र से आए धन के दुरुपयोग के मुद्दे पर शिवराज सरकार को घेरा है। सोनिया ने कहा कि यह धन इसलिए नहीं भेजा जाता है कि उसे भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा दिया जाए और कुछ लोगों की जेब में चला जाए। राज्य सरकार का धर्म है कि केंद्र से आए धन का सही इस्तेमाल करे।

विज्ञापन


कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कांतिलाल भूरिया के इलाके मेघनगर (झाबुआ) में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की सभा रखी गई थी, जहां कांतिलाल भूरिया की भतीजी कलावती ने ही बगावत कर दी है।
विज्ञापन


सोनिया गांधी ने आदिवासियों को संबोधित करते हुए कहा, ‘आपको काम की तलाश में गांव छोड़कर दूर जाना पड़ता है। क्या छत्तीसगढ़ में लोगों को काम मिला नहीं मिला क्यों नहीं मिला। क्योंकि जो काम आपसे कराना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


नकली पर्चियां बनाकर ठेकेदारों से कराया गया। क्या आपको इलाज मिला। नहीं मिला। यूपीए सरकार चाहती है, आपके बच्चों को अच्छी शिक्षा मिले। इसलिए शिक्षा अभियान शुरू किया। क्या आपको लाभ मिला। नहीं मिला। आदिवासी भाईयों के पास जंगल जमीन सबकुछ है। वनाधिकार कानून से जंगल की जमीन और उपज मिलनी चाहिए थी। क्या आपको उपज की सही कीमत मिली।‘

सोनिया ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा, ‘मेरी बहनों की जिंदगी तमाम तकलीफों से भरी है। उन्हें पंचायत राज का अधिकार दिया। तमाम योजनाए लागू कीं। कानूनी अधिकार भी दिए। ऐसी बहुत सी योजनाओं के लिए यूपीए ने मध्य प्रदेश की सरकार को हजारों-हजार करोड़ रुपए दिए। उसका परिणाम क्या है। भाजपा की भ्रष्ट सरकार ने उसका इस्तेमाल नहीं किया। केंद्र का धर्म है कि सभी राज्यों को धन दे। वैसे ही राज्य का लक्ष्य है कि उसका सही इस्तेमाल करे ताकि लोगों की जीवन में परिवर्तन लाया जा सके।‘

भ्रष्टाचार के बारे में सोनिया ने कहा, ‘यह धन राशि इसलिए नहीं मिलती कि उसे लुटाया जाए और चंद लोगों की जेब में चला जाए। हमारी निगाह में भ्रष्टाचार के जो मामले आए हमने उन पर कानूनी कार्रवाई की। मैं भाजपा के लोगों से पूछना चाहती हूं कि इनके लोगों के खिलाफ लोकायुक्त में मामले दर्ज है। उनके पास से करोड़ों रुपए मिले लेकिन क्य़ा उनके खिलाफ कार्रवाई हुई। हाथी के दांत खाने के और दिखाने के और। इसी तरह इनकी असलियत अलग है। कथनी और करनी में जमीन आसमान का अंतर है।‘

भाजपा के सुशासन के नारे पर हल्ला बोलते हुए सोनिया ने कहा, ‘क्या सरकारें इसलिए होती हैं। देश का निर्माण वे करते हैं, जिनके दिल साफ होते हैं। जो सत्ता के लालची हैं वे क्या देश का निर्माण करेंगे जो अपने स्वार्थ के लिए भाई भाई को लड़ाते हैं। देश का निर्माण वे करते हैं, जिन्होंने त्याग किया हो। कांग्रेस के इतिहास में ऐसे वीर हुए हैं। कांग्रेस की सरकार मप्र में तेजी से विकास के काम करेगी।


भाजपा ने वादे तो किए लेकिन निभाए नहीं। किसानों के कर्ज माफ करेंगे। एक बत्ती कनेक्शन मुफ्त देंगे। जंगल की उपज पर अधिकार देंगे। जिनकी जमीनें छीनी गई हैं। उनका अधिकार वापस देंगे। सभी सरकारी अस्पतालों में इलाज मुफ्त होगा। अस्पतालों में नियुक्ति की जाएगी। धोखेबाजों पर विश्वास नहीं करते। कार्यक्रमों को ईमानदारी से लागू करेंगे। चुनाव के दिन एकएक वोट कांग्रेस के सबी उम्मीदवारों को बारी बहुमत से जिताएं।‘

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed