{"_id":"5ee5e5fd3913aa694109eaaf","slug":"son-dies-after-beating-by-father-for-stealing-in-home-in-madhya-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: बेटे ने घर से चुराए सात हजार रुपये, पिता ने बड़े पुत्र के साथ मिलकर पीटा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: बेटे ने घर से चुराए सात हजार रुपये, पिता ने बड़े पुत्र के साथ मिलकर पीटा, मौत
Sun, 14 Jun 2020 02:25 PM IST
आसिम खान
पीटीआई, भोपाल
पीटीआई, भोपाल
Published by: आसिम खान
Updated Sun, 14 Jun 2020 02:25 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
ग्वालियर में अपने घर में कई बार चोरी करने से नाराज एक पिता ने अपने बड़े बेटे के साथ मिलकर अपने 18 वर्षीय छोटे बेटे की पेड़ से बांधकर रविवार को जमकर पिटाई की, जिससे उसकी मौत हो गई पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
झांसी रोड थाना इलाके के नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) रत्नेश तोमर ने बताया, यह घटना विक्की फैक्टरी इलाके की है। यहां पर राजेन्द्र गौड़ अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनका छोटा बेटा आदतन चोर है और घर में कई बार चोरी कर चुका है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि रविवार को भी सुबह उसने करीब सात हजार रुपये चुराए। इससे उसके पिता नाराज हो गए। तोमर ने बताया कि इसके बाद राजेन्द्र ने अपने बड़े बेटे चंदू के साथ मिलकर छोटे बेटे को पकड़ा और घर के पास ही एक पेड़ से बांधकर जमकर उसकी पिटाई की।
विज्ञापन
दोनों ने मिलकर कपिल की इतनी पिटाई की कि उसकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि इस घटना की खबर मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों राजेन्द्र और चंदू को गिरफ्तार कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
