फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Singrauli teacher thrashed so much that student remained unconscious for two hours

MP News: सिंगरौली में टीचर ने इतना पीटा कि दो घंटे बेहोश रही 12वीं की छात्रा, उसके बाद भी गाली-गलौज करती रही

Tue, 09 Aug 2022 05:56 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली Published by: रवींद्र भजनी Updated Tue, 09 Aug 2022 05:56 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के सिंगरौली के एक सरकारी स्कूल में शिक्षिका ने छात्रा को इतना पीटा कि वह बेहोश हो गई। इसके बाद भी शिक्षिका रुकी नहीं बल्कि उसे गाली-गलौज करती रही।

विज्ञापन
Singrauli teacher thrashed so much that student remained unconscious for two hours
beaten student - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिंगरौली जिले के एक सरकारी स्कूल में शिक्षिका ने एक छात्रा की इतनी पिटाई की कि वह बेहोश हो गई। इसके बाद भी उसका इलाज करने के बजाय छात्रा के साथ वह गाली-गलौज करती रही। इस मामले ने तूल पकड़ लिया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है। साथ ही कलेक्टर ने भी स्कूल से रिपोर्ट तलब की है। 
विज्ञापन


सिंगरौली जिले के कोतवाली के बैढन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्या स्कूल का यह मामला है। 12वीं कक्षा की एक छात्रा ने शिक्षिका जागृति सिंह पर पिटाई का आरोप लगाया है। उसका गुनाह इतना था कि वह आगे की सीट पर बैठ गई थी। यह टीचर को अच्छा नहीं लगा और उसने इस बात पर उसकी पिटाई कर दी। इतना पीटा कि वह बेहोश हो गई। बेहोश छात्रा को उसके रिश्तेदार जिला अस्पताल ले गए। वहीं पर मेडिकल जांच और इलाज भी हुआ। 
विज्ञापन


दो घंटे तक बेहोश रही
पीड़ित छात्रा के रिश्तेदारों का कहना है कि जागृति सिंह हमेशा ही छात्राओं को प्रताड़ित करती है। छात्रा आगे की सीट पर बैठी थी, इसी बात को लेकर वह आगबबूला हो गई। साथ में पढ़ने वाली एक अन्य छात्रा ने ही रिश्तेदारों को यह जानकारी दी। छात्रा दो घंटे बेहोश रही और तब परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी लगे हैं टीचर पर आरोप
स्कूल प्राचार्य के मुताबिक जागृति सिंह पहले भी कई मामलों को लेकर विवादों में रही है। छात्राओं के साथ गाली-गलौज और मारपीट की शिकायतें पहले भी मिली है। छात्राओं ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। साथ ही कलेक्टर को भी मामले की शिकायत की है। कलेक्टर राजीव रंजन मीणा ने जिला शिक्षा अधिकारी से रिपोर्ट बुलाई है। 


नगर निगम बड़े अधिकारी हैं पति
बताया जाता है कि जागृति सिंह के पति नगर निगम में बड़े अधिकारी हैं। इस वजह से कलेक्टर से लेकर अन्य अधिकारियों से अच्छी जान-पहचान है। इसी की वजह से जागृति सिंह हमेशा मनमानी करने की कोशिश करती है। जब मन होता है, तब स्कूल आती है। नियम-कानूनों को तो मानती ही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed