{"_id":"6aa7cc2d57890f12ed0011c1","slug":"singrauli-60-year-old-man-arrested-for-growing-8-cannabis-plants-behind-house-13-648-kg-seized-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंगरौली: घर के पीछे उगा रखे थे गांजे के आठ पौधे, 60 साल का आरोपी गिरफ्तार, एनडीपीएस में मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंगरौली: घर के पीछे उगा रखे थे गांजे के आठ पौधे, 60 साल का आरोपी गिरफ्तार, एनडीपीएस में मामला दर्ज
Mon, 14 Sep 2026 03:59 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Mon, 14 Sep 2026 03:59 PM IST
सार
गांजे की अवैध खेती के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 60 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के घर के पीछे से गांजे के आठ हरे पौधे जब्त किए गए, जिनका वजन 13.648 किलो है।
विज्ञापन
कार्रवाई करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चितरंगी पुलिस ने गांजे की अवैध खेती का खुलासा किया है। पुलिस ने धनपान के सुकहर टोला में एक मकान के पीछे छापेमारी कर गांजे के आठ हरे पौधे जब्त किए हैं। इस मामले में पुलिस ने 60 वर्षीय आरोपी रघुनाथ सिंह को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि सुकहर टोला निवासी रघुनाथ सिंह ने अपने घर के पीछे बाउंड्री के अंदर गांजे के पौधे लगा रखे हैं। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और निर्धारित स्थान की तलाशी ली। तलाशी के दौरान बाउंड्री के अंदर गांजे के आठ हरे पौधे मिले, जिन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया। जब्त किए गए पौधों का कुल वजन 13.648 किलोग्राम बताया है। इनकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 2 लाख 720 रुपये आंकी गई है।
ये भी पढ़ें: शहडोल: अवैध रेत खनन पर एसपी सख्त, संभावित ठिकानों का निरीक्षण करने पहुंचे, सूनसान इलाके में मिला बड़ा डंप
विज्ञापन
चितरंगी थाना प्रभारी सुधेश तिवारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को एनडीपीएस कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की खेती, बिक्री और परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलि