{"_id":"d35957dcd95055722601cc14a061ba72","slug":"simi-men-hit-out-at-modi-outside-bhopal-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट के बाहर सिमी कार्यकर्ताओं ने लगाए मोदी के खिलाफ नारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोर्ट के बाहर सिमी कार्यकर्ताओं ने लगाए मोदी के खिलाफ नारे
एजेंसी/भोपाल
Updated Mon, 19 May 2014 11:56 AM IST
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक नारे लगाने के आरोप में अबू फैसल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। उसके साथ एक और सिमी कार्यकर्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
अदालत से जेल ले जाए जाने के वक्त इन लोगों ने नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए थे।
यह घटना उस समय हुई जब शनिवार को फैसल समेत सिमी के 15 कथित आतंकवादियों को अदालत से जेल ले जाए जाने के वक्त ट्रक पर चढ़ाया जा रहा था।
इस दौरान फैसल और सिमी के कार्यकर्ताओं ने नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाने शुरू कर दिया। पुलिस ने उनके खिलाफ एमपी नगर पुलिस स्टेशन में धारा 153बी, 295ए और 34 के खिलाफ मामला दर्ज कराया।
विज्ञापन
एडीजीपी इंटेलिजेंस, सरबजीत सिंह ने कहा सिमी के ये कार्यकर्ता नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगा कर ध्यान आकर्षित करना चाह रहे थे।
