{"_id":"5d8345948ebc3e93ae3f2f89","slug":"sho-was-invoiced-for-violation-of-traffic-rules-in-dindori-madhya-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: थानेदार को महंगी पड़ी ट्रैफिक नियमों की अनदेखी, कटा चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: थानेदार को महंगी पड़ी ट्रैफिक नियमों की अनदेखी, कटा चालान
Thu, 19 Sep 2019 02:38 PM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Priyesh Mishra
Updated Thu, 19 Sep 2019 02:38 PM IST
विज्ञापन
ट्रैफिक चालान(फाइल फोटो)
- फोटो : फाइल फोटो
मध्यप्रदेश के डिंडोरी जिले में एक थानेदार को ट्रैफिक नियमों की अनदेखी भारी पड़ी। यातायात अमले द्वारा बुधवार को डिंडोरी कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट चलाए गए जांच अभियान में थानेदार बीएस झारिया का भी चालान कटा।
अभियान के दौरान टीआई बीएस झारिया बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन पर वहां से निकल रहे थे। यातायात प्रभारी द्वारा उनके खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। इसके अलावा तीन सवारी, बिना लाइसेंस, बीमा व अन्य दस्तावेज न होने पर अन्य वाहन चालकों के भी चालान कटे।
थानेदार के अलावा दोपहिया वाहन में सवार एक मीडियाकर्मी को भी बिना हेलमेट वाहन चलाते पाए जाने पर चालान काटा गया। बुधवार को जांच अभियान के दौरान कुल 35 वाहन चालकों पर चालानी कार्रवाई करते हुए 8750 रुपए समन शुल्क वसूला गया।
विज्ञापन
यातायात प्रभारी राहुल तिवारी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जांच अभियान चलाया गया था। कार्रवाई में पारदर्शिता लाने के लिए यातायात नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर पुलिस, सरकारी कर्मचारी के साथ मीडियाकर्मी पर भी चालानी कार्रवाई की गई।