फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivraj Singh Chouhan attack on kamalnath, says I carry coconut and not a champagne bottle

सीएम शिवराज का कमलनाथ पर वार, कहा- नारियल लेकर चलता हूं, शैम्पेन की बोतल नहीं

Sat, 10 Oct 2020 02:33 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अनवर अंसारी Updated Sat, 10 Oct 2020 02:33 PM IST
विज्ञापन
Shivraj Singh Chouhan attack on kamalnath, says I carry coconut and not a champagne bottle
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : ANI

मध्यप्रदेश में उपचुनाव होने वाले हैं, ऐसे में भाजपा और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई है। सूबे के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता कमलनाथ पर उनकी नारियल वाली टिप्पणी को लेकर हमला बोलते हुए कहा है कि वह नारियल लेके चलते हैं, ना कि शैम्पेन की बोतल। दरअसल, कमलनाथ ने कहा था कि सीएम शिवराज अपने साथ नारियल लेकर चलते हैं और जहां मौका मिलता है वहां इसे फोड़कर नई घोषणा कर देते हैं। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, कमलनाथ ने जो विकास के काम ठप कर दिए उसे हमने फिर से शुरू किया। अब हम विकास के कार्य कर रहें तो इन्हें तकलीफ हो रही है और कुछ नहीं मिल रहा तो कह रहें कि हम नारियल लेके चलते हैं। नारियल सेवा का प्रतीक है। मैं नारियल लेकर चलता हूं, कोई शैम्पेन की बोतल तो लेके नहीं चलता हूं।
विज्ञापन

 

दरअसल, एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा, शिवराज सिंह चौहान पहले एक जेब में नारियल रखकर घूमते थे और अब दोनों जेबों में नारियल रखकर घूम रहे हैं, जहां मौका मिला वहां नारियल फोड़कर एक नई घोषणा करते हैं। उन्होंने कहा, अब तक 17 हजार घोषणाएं कर चुके हैं। लेकिन वे यह नहीं समझ रहे हैं कि अब घोषणाओं से कुछ होने वाला नहीं है। उनके झूठ से अब झूठ को भी शर्म आने लगी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed