{"_id":"94920dabd5f836776690466f627cab25","slug":"shivraj-singh-chauhan-win-in-mp","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 दिसंबर को शपथ लेंगे शिवराज सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14 दिसंबर को शपथ लेंगे शिवराज सिंह
जयप्रकाश पाराशर/अमर उजाला, भोपाल
Updated Wed, 11 Dec 2013 04:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने तीसरे कार्यकाल के लिए शनिवार को अकेले शपथ ले सकते हैं।
मंत्रियों को बाद में शपथ दिलायी जाने की संभावना है।
भारतीय जनता पार्टी.भाजपा. के सूत्रों ने यहां बताया कि श्री चौहान शनिवार को अकेले शपथ लेगें। मंत्रियों को बाद में शपथ दिलायी जाएगी।
शपथ ग्रहण समारोह 14 दिसंबर को सुबह 11 बजे भोपाल के जंबूरी मैदान में होगा। समारोह में भाजपा के शीर्ष नेता लालकृष्ण आडवाणी, पार्टी अध्यक्ष अध्यक्ष राजनाथ सिंह, लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज, राज्यसभा में विपक्ष के नेता अरूण जेटली, महासचिव अनंत कुमार, राजीव प्रताप रूडी और पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के शामिल होने की संभावना है।
छत्तीसगढ में भी मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह अपने तीसरे कार्यकाल के लिए कल अकेले शपथ लेगें। राजस्थान में श्रीमती वसुंधरा राजे के भी अकेले शपथ लेने की संभावना है।
तीनों राज्यों में मुख्यमंत्रियों के अकेले शपथ लेने या मंत्रियों के साथ शपथ लेने के बारे में पार्टी के केन्द्रीय स्तर एक समान निर्णय लेगा। अभी तक की जानकारी के अनुसार तीनों मुख्यमंत्री अकेले ही शपथ लेगें। मंत्रियों को बाद में शपथ दिलायी जाएगी। हालांकि इस बारे में पार्टी में अब भी विचार विमर्श चल रहा है।